{"_id":"4bb1d0911bc661593040f259d4264625","slug":"in-the-event-there-is-a-lack-of-national-level-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय स्तर के आयोजन में कोई कमी न हो ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीय स्तर के आयोजन में कोई कमी न हो
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर
Updated Tue, 22 Dec 2015 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में पहली बार 23 से 26 दिसंबर तक 26वीं सीनियर
विज्ञापन
टेनिस बॉल क्रिकेट की राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता होने जा रही है।
सोमवार शाम सदर विधायक विक्रम सिंह व लक्ष्मण अवार्डी रविकांत मिश्र
स्टेडियम में चल रही तैैयारी का जायजा लेने पहुंचे। कुछ कामों में धीमी गति
देख उन्होंने नाराजगी जताई और कहा कि राष्ट्रीय स्तर के इस आयोजन में किसी
तरह की कमी नहीं होनी चाहिए। इसके लिए क्रीडाधिकारी एस के लहरी को
व्यवस्था दुरुस्त रखने की हिदायत भी दी गई।
जिले में होने वाली 26वीं सीनियर राष्ट्रीय टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता में देश भर से खिलाड़ी हिस्सा लेने आ रहे हैं। आयोजन को लेकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में काम शुरू हो गया है।
सदर विधायक ने स्टेडियम में मैदान देखा और पिच की गुणवत्ता परखी। उन्होंने कहा कि साफ सफाई, पेयजल, प्रकाश और खेल किट आदि की बेहतर व्यवस्था होनी चाहिए।
आयोजन सचिव अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी एवं लक्ष्मण अवार्डी रविकांत मिश्र ने बताया कि आयोजन को लेकर प्रशासन स्तर पर सभी का सहयोग मिल रहा है।
खिलाड़ियों के आने का सिलसिला शुरू हो गया है। निरीक्षण के दौरान एशियन सेक्रेटरी मोंटी लारी, जन्मेजय सिंह, मनोज मिश्र, अभिषेक शुक्ला आदि मौजूद रहे।