{"_id":"60dcbc8c8ebc3e9eb00d9aec","slug":"in-road-accident-one-killed-fatehpur-news-knp6374946192","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, एक युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, एक युवक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर। बाइक सवारों को बुधवार शाम तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। एक बाइक सवार को ट्रक रौंदता हुआ निकल गया। उसकी मौके पर मौत हो गई। दूसरा साथी मामूली रूप से जख्मी हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
कानपुर देहात के पुखरायां थानाक्षेत्र के गुरुग्राम निवासी इदरीश (20) पुत्र झूरी कार्यक्रमों में गुब्बारे की सजावट का काम करता था। वह गाजीपुर कस्बा में रहने वाले दोस्त कल्लू के साथ काम करने आया था। दोनों काम के बाद बाइक से घर लौट रहे थे। शहर कोतवाली क्षेत्र के जेल रोड पर ट्रक ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। बाइक
चालक इदरीश उछलकर बीच रोड पर गिरा, तभी ट्रक इदरीश को रौंदते हुए निकल गया। हादसा देख कर कल्लू के होश उड़ गए। जेल चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के आने से पहले चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला। कोतवाल सत्येंद्र सिंह ने बताया मृतक के परिजनों को सूचना दी गई है। उनके आने के बाद आगे कार्रवाई की जाएगी।