फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   in road accident man killed, four persons wounded, villagers did ruckus

हादसों में युवक की मौत, चार घायल, ग्रीमीणों ने किया हंगामा

Thu, 22 Jan 2015 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहपुर Updated Thu, 22 Jan 2015 12:13 AM IST
विज्ञापन
in road accident man killed, four persons wounded, villagers did ruckus
फैक्ट्री कर्मी की बस से कुचलकर मौत
विज्ञापन

लक्ष्मी काटन मिल में मंगलवार की देर रात नाइट ड्यूटी पर तैनात गेटमैन की फैक्ट्री की बस से कुचल कर मौत हो गई। उधर, ललौली थाना क्षेत्र के बंधवा तिराहे पर बुधवार शाम तेज रफ्तार टेंपो सामने से आ रहे ट्रक को देखकर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में महिला प्रधान समेत चार लोग गंभीर रूप  से घायल हो गये।

घटना में टेंपो चालक की लापरवाही को लेकर ग्रामीणों ने जाम लगाकर जमकर हंगामा किया। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर उनकी हालत नाजुक देखकर डाक्टरों ने दो घायलों कानपुर हैलट रेफर किया है।

असोथर थाना क्षेत्र के सरकंडी गांव निवासी वृंदावन का पुत्र प्रेम नारायण वाजपेयी (40) लक्ष्मी काटन मिल सौंरा में काम करता था। वह सपरिवार शहर के ईसाइन पुरवा इलाके में रहता था।
विज्ञापन


इन दिनों वह फैक्ट्री में नाइट शिफ्ट में काम करता था। मंगलवार की रात ड्यूटी खत्म होने के बाद वह फैक्ट्री के बाहर बस का इंतजार कर रहा था। वह बस में चढ़ भी नहीं सका था, कि चालक ने बस को तेज रफ्तार में बढ़ा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


फैक्ट्री कर्मी असंतुलित होकर गिर पड़ा और बस के नीचे आ गया। घटना से सहकर्मियों में गुस्सा फूट गया। कर्मचारियों ने बस चालक को पकड़ने की कोशिश की। तभी चालक कूदकर फरार हो गया।

घटना से गुस्साये कर्मियों ने फैक्ट्री परिसर में हंगामा काटना शुरू कर दिया। कर्मचारियों ने चालक पर शराब के नशे में होने का आरोप लगाया। आक्रोशित कर्मचारियों का कहना था पहले भी चालक नशे में ऐसी हरकतें कर चुका है।

सूचना पर थाना पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने समझा-बुझा कर कर्मचारियों को शांत किया। पोस्टमार्टम हाउस में परिजनों ने बताया कि घटना से मृतक की पत्नी रीता और उसके बच्चे बेहाल  है।

उधर, फैक्ट्री के प्रशासनिक अधिकारी रामबाबू ने बताया कि पीड़ित परिवार के एक सदस्य को नौकरी, इंश्योरेंश, सारे वर्करों का एक दिन का वेतन आदि सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी।

उन्होंने बताया कि बस के पहले एक चालक की शराब पीकर ड्राइविंग की शिकायतें आई थी। इस पर कार्रवाई की गई थी। उधर,ललौली थाना क्षेत्र के बंधवा तिराहे पर बुधवार शाम तेज रफ्तार टेंपो सामने से आ रहे ट्रक को देखकर अनियंत्रित होकर पलट गया।

हादसे में महिला प्रधान समेत चार लोग गंभीर रूप  से घायल हो गये। घटना में टेंपो चालक की लापरवाही को लेकर ग्रामीणों ने जाम लगाकर जमकर हंगामा किया।

घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर उनकी हालत नाजुक देखकर डाक्टरों ने दो घायलों कानपुर हैलट रेफर किया है।

बहुआ कस्बे से टेंपो में सवारियां ललौली कस्बे जा रही थी। बंधवा मोड़ के  पास सामने से आ रहे ट्रक को देखकर टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया।

हादसे में कोंड़ार ग्राम प्रधान केसर देवी पत्नी स्व. छत्रपाल, तेजिया पत्नी राजाराम, सावित्री पत्नी रामबाबू, मैकी पत्नी हरिमोहन निवासी चौराहा डेरा गंभीर रूप से घायल हो गये।

बाकी कई सवारियां मामूली रूप से जख्मी हुई। घटना देखकर इलाके के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने टेंपो के  चालक को दौड़ा लिया। तभी पुलिस मौके पर पहुंच गई।

पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया। ग्रामीणों ने पुलिस से चालक की मांग की। पुलिस ने चालकों को ग्रामीणों के सुपुर्द करने से इंकार कर दिया। ग्रामीण हादसे को लेकर नाराज हो गये।


ग्रामीणों का आरोप था कि शराब के नशे में चालक की बेकाबू रफ्तार में वाहन चलाने की वजह से हादसा हुआ है। ग्रामीण एक घंटे तक पुलिस से नोकझोक करके जाम चिल्ला बांदा मार्ग में जाम लगाये रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed