फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   in rain lot of houses collapsed, water logging in many areas

बारिश से कच्ची दीवार गिरी, दबकर बुजुर्ग की मौत

Sun, 01 Aug 2021 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 01 Aug 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
in rain lot of houses collapsed, water logging in many areas
फतेहपुर। लगातार हो रही बारिश से मकान गिरने के साथ नगरीय क्षेत्रों में जलभराव हो गया है। कल्यानपुर थानाक्षेत्र में दीवार गिरने के मलबे में दबकर एक बुजुर्ग की मौत हो गई और कई अन्य घर गिरने से गृहस्थी का सामान बर्बाद हो गया। खेतों में जलभराव होने से फसलें भी डूब गई हैं। जलभराव से घरों के गिरने की आशंका से लोग परेशान हैं।
विज्ञापन

जिले में सप्ताह भर से रुक-रुककर हो रही है। इससे शहर में कई जगह जलभराव हो गया है। सीओ सिटी कार्यालय के सामने, खलीलनगर, दक्षिणी गौतमनगर, चतुरी का पुरवा, पीरनपुर नई बस्ती में घुटने तक पानी भरा है। जलभराव से दीवारों में सीलन आ गई है। मकान गिरने की आशंका से लोग परेशान हैं। ईओ नगर पालिका मीरा सिंह का कहना है कि शहर में बड़ी संख्या में मकान निचले क्षेत्र में बने हैं। वहां जल निकासी के लिए पंपिंग सेट लगाए गए हैं। जल्द ही जलभराव की समस्या खत्म हो जाएगी।
विज्ञापन

फतेहपुर। लगतार हुई बारिश से तराई क्षेत्र में धान की फसल पानी से डूब गई। शहर से जुड़े बड़े पुल के पास करीब 200 बीघे में बारिश का पानी भर गया है, जिससे धान की फसल डूब गई है। वहीं असोथर क्षेत्र 250 बीघा धान की फसल में बारिश का पानी भर गया है और फसल डूब गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फतेहपुर। गिरते जलस्तर को एक सप्ताह से हो रही बारिश मेनटेन करेगी। इस बारिश से जलस्तर ऊपर आएगा। जलस्तर की कमी से बंद पड़े ट्यूबवेल और हैंडपंपों से फिर पानी निकलने की संभावना बढ़ गई है। मौसम विशेषज्ञ सचिन कुमार शुक्ला ने बताया कि अगले हफ्ते आसमान में बादल रहेगे और हल्की बारिश ही होने की संभावना है।
....
बहुआ। बांदा-टांडा हाईवे पर यमुना नदी पर बने दतौली-बेंदा पुल पर आवागमन रोक दिया गया है। बांदा छोर पर पुल पर पहुचंने वाली सड़क पर कटान होने लगा है। इससे एहतियातन रूट डायवर्जन कर दिया गया है। वाहनों को ललौली-चिल्ला पुल से निकाला जा रहा है। पुल के पास पुलिस लगा दी गई है। (संवाद)
फतेहपुर/चौडगरा। बारिश में कल्याणपुर क्षेत्र में कच्ची कोठरी गिरने से मलबे में दबकर बुजुर्ग की मौत हो गई। दीवारें गिरने से दस अन्य घरों में गृहस्थी का सामान बर्बाद हो गया।
कल्यानपुर थानाक्षेत्र के गांव गूंझी निवासी पूशू पाल (70) छोटी बेटी संतोषी के साथ रहते थे। संतोषी को प्रधानमंत्री आवास मिला है। घर का निर्माण कार्य चलने से पूशू कच्ची कोठरी में रहता था। रविवार बारिश से कोठरी की एक दीवार गिर गई। मलबे में दबकर वृद्ध की मौत हो गई। मौके का राजस्व टीम ने मुआयना किया है। मृतक के चार पुत्र व दो पुत्रियां हैं। मृतक की पत्नी सुखदेई का रो रोकर बुरा हाल है।
हुसैनगंज क्षेत्र के जमरावां गांव में नौ घर बारिश में गिर गए हैं। जिला पंचायत सदस्य रिंकू सिंह ने परिवारों के आर्थिक सहायता के लिए तहसीलदार को पत्र लिखा है। रिंकू ने बताया कि जमरावां बैंक ऑफ बड़ौदा के पास रहने वाले नंगू रैदास,छेदा रैदास जमरावां पूरेमीतन के संतोष लोधी, ऊबीपुर के सुरेंद्र मौर्य, नरौली के भगवती, लोहारी के छोटई, पिलही की मुन्नी देवी, शोभा देवी, समदा सहोदर गांव की वंदना देवी के घर बारिश के चलते ढहे हैं। परिवारों गृहस्थी बर्बाद हो गई है।
औंग प्रतिनिधि के अनुसार देवमई ब्लाक के पधारा गांव में मनबोधन पासवान का कच्चा घर शनिवार रात में ढह गया। बगल की दीवार पर रखे छप्पर के नीचे राजादेई पत्नी स्वर्गीय छेदीलाल सो रही थी, वह हादसे में बचीं। मनबोधन की पत्नी मुन्नी देवी ने बताया कि आवास के लिए प्रधान से फरियाद लगाई थी, लेकिन आवास नहीं मिला है। ग्राम प्रधान बबलू ने मौके में पहुंचकर लेखपाल बालकरण को मकान गिरने की जानकारी दी।

जहानाबाद प्रतिनिधि के अनुसार लेखपाल बृजेंद्र प्रताप, सुनील कुमार ने सानी गढ़वा, ठाकुरन गली, पोजेपुर, मियां टोला, सलबाती मोहल्ला और गोकुलपुर में गिरे मकान का सर्वे कर पीड़ितों से आवश्यक कागजात लिए ताकि शासन की ओर से पात्रों को आर्थिक सहायता मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed