फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   in postmartem report bullet traced in kidney

पोस्टमार्टम में किडनी से निकली युवक की फंसी गोली

Sun, 29 Aug 2021 11:35 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 29 Aug 2021 11:35 PM IST
विज्ञापन
in postmartem report bullet traced in kidney
फतेहपुर। गोली लगने से युवक की मौत के मामले में पुलिस ने रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराया है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है लेकिन अभी तक हत्या के संबंध में तहरीर पुलिस को नहीं मिली है।
विज्ञापन

हथगाम थानाक्षेत्र के शाहीपुर गांव निवासी अजमेर का 22 वर्षीय पुत्र रिंकू यादव शाम को घर से निकला था। उसका अपने ही नलकूप में करीब नौ बजे शव पड़ा मिला। युवक की मौत गोली लगने से हुई थी। दाहिनी ओर तमंचा पड़ा था। कान में मोबाइल का हेडफोन लगा हुआ था। रविवार को डॉक्टर के पैनल ने वीडियोग्राफी में पोस्टमार्टम किया।
विज्ञापन

गोली सीने में लगी थी। दिल से होते हुए हुए किडनी में जाकर फंस गई थी। डॉक्टरों ने किडनी से गोली निकाली। उधर, पुलिस ने मृतक के दोनों मोबाइल की कॉल डिटेल निकालकर छानबीन शुरू की है। घटना के समय एक नंबर पर बातचीत हो रही थी। पुलिस उस मोबाइल नंबर की जांच में जुटी है। पोस्टमार्टम हाउस में मृतक के पिता ने अज्ञात लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। थाना प्रभारी सत्येंद्र सिंह ने बताया सभी बिंदुओं पर छानबीन की जा रही है। परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब 15 दिन पहले रिंकू का गांव के एक पक्ष के लोगों से विवाद हुआ था। इस दौरान उसे भी धमकी दी गई थी और उसे काफी बेइज्जत किया गया था। घटना के पीछे यह विवाद भी वजह हो सकता है। पुलिस जांच में जुटी है।

मामले में फोरेंसिक टीम भी जांच को पहुंची। टीम ने फिंगरप्रिंट लिए हैं। हथगाम पुलिस ने तमंचे को सुरक्षित कर फोरेंसिक लैब में जांच के लिए भेजा है। फिंगरप्रिंट और तमंचे के फिंगरप्रिंट एक समान मिले तो उससे भी आत्महत्या की पुष्टि हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed