{"_id":"69308f21e95b0dc8ee0379c8","slug":"in-laws-pressured-daughter-in-law-to-have-relations-with-brother-in-law-for-the-sake-of-a-child-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-144976-2025-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: बच्चे के लिए जेठ से संबंध बनाने का ससुरालियों ने बहू पर दबाव बनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: बच्चे के लिए जेठ से संबंध बनाने का ससुरालियों ने बहू पर दबाव बनाया
विज्ञापन
फतेहपुर। बेटा न होने पर ससुरालियों की ओर से जेठ से संबंध बनाने का दबाव डालने और विरोध करने पर बहू को प्रताड़ित कर घर से निकालने का मामला सामने आया है। कोर्ट के आदेश पर जाफरगंज पुलिस ने मंगलवार को पति समेत चार ससुरालियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली पीड़िता का निकाह 14 दिसंबर 2020 को उसी गांव के युवक से हुआ था। विवाह के बाद उसने दो पुत्रियों को जन्म दिया, जिसके बाद ससुराली उसे ताने देने लगे। पति तीन तलाक की धमकी देता रहा और ससुरालियों ने उसे जेठ से संबंध बनाने के लिए मजबूर करने की कोशिश की।
विरोध करने पर पीड़िता को प्रताड़ित किया गया घर में बंद कर भूखा-प्यासा रखा गया और पांच लाख रुपये दहेज की मांग की गई। आरोप है कि नौ सितंबर को तीन तलाक की धमकी देकर उसे दोनों मासूम बेटियों के साथ घर से निकाल दिया गया।
विज्ञापन
पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो उसने कोर्ट की शरण ली। थानाध्यक्ष धनंजय सरोज के अनुसार, प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।