{"_id":"fecaee9db05e79d9a03bcefe9158ea89","slug":"in-icc-cricket-tournament-sultanpur-team-won-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईसीसी क्रिकेट टूर्नामेंट में सुल्तानपुर घोष टीम ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईसीसी क्रिकेट टूर्नामेंट में सुल्तानपुर घोष टीम ने मारी बाजी
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहपुर
Updated Thu, 05 Feb 2015 12:34 AM IST
विज्ञापन
आईसीसी क्रिकेट टूर्नामेंट की बुधवार हुई खिताबी भिड़ंत मेें सुल्तानपुर घोष की टीम ने पुरे अघारी टीम को चार विकेट से हरा करके खिताब अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन
खेल के मैदान में जौहर दिखाने वाले मोहम्मद तौसीफ को मैन आफ दि सीरिज का खिताब दिया गया। विजेता व उपविजेता टीम को ट्राफी भेंट कर क्रिकेट के मैदान में और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन
खागा तहसील क्षेत्र के सरांय बहलोल में चल रही इस प्रतियोगिता में फाइनल मैच में पूरे अघारी टीम ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी। टीम के बल्लेबाजों ने निर्धारित 16 ओवर में 121 रन का स्कोर खड़ा किया।
विज्ञापन
सुल्तानपुर घोष टीम से सरफराज ने चार व अजहर ने तीन विकेट झटके। जबकि तीन बल्लेबाज रन आउट हो गए। इस लक्ष्य का पीछा करने ग्राउंड पर उतरी सुल्तानपुर घोष टीम ने खेल में पूरा दबदबा बनाने रखा।
मोहम्मद सलमान ने 41 रन की ताबड़तोड़ बैटिंग की जबकि मोहम्मद तौसीफ ने 31 व मनीष ने टीम को 23 रन का योगदान दिया।
सुल्लानपुर घोष टीम ने यह लक्ष्य 15 ओवर में छह विकेट खोकर 126 रन बनाकर हासिल कर लिया। पुरे अघारी टीम की ओर से गोलू ने तीन विकेट झटके जबकि इस टीम के भी तीन बल्लेबाज रन आउट हो गए।
जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव शीबू खान ने सुल्तानपुर घोष टीम के कप्तान हासिम अली को ट्राफी भेंट की। पूरे टूर्नामेंट में 14 विकेट झटकने के अलावा बेहतरीन बल्लेबाजी करने वाले मोहम्मद तौसीफ को मैन आफ दि सीरीज के खिताब से नवाजा गया। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य श्यामलाल पासवान, सब इंसपेक्टर पीके मलिक, एलबी सिंह, मोहम्मद दाऊद, मोहम्मद निसार, मोहम्मद राशिद, वीरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।