{"_id":"614391ee8ebc3e70cf37d959","slug":"in-houses-collapsed-5-dead-fatehpur-news-knp6526090133","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश में मकान गिरने से चार की मौत, कई घायल.","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश में मकान गिरने से चार की मौत, कई घायल.
विज्ञापन
दरियापुर गांव में बच्चों की मौत की सूचना पर पहुंचे खागा एसडीएम आशीष कुमार। संवाद
- फोटो : FATEHPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर। दो दिन से हो रही लगातार बारिश कच्चे घरों में रहने वालों पर मुसीबत बनकर टूटी है। अलग-अलग जगहों पर मकान गिरने से पांच की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। जबकि 15 भेड़ें, सात बकरियां और चार गायों की जान भी मलबे में दबने से चली गई। जिले भर में 36 कच्चे मकान गिरे हैं। राहत कार्य में पड़ोसियों से लेकर प्रशासन तक जुटा रहा।
हथगाम प्रतिनिधि के अनुसार, सुल्तानपुर घोष थानाक्षेत्र के दरियापुर गांव निवासी राकेश लोधी बुधवार रात पत्नी के साथ छप्पर के नीचे सो रहे थे। जबकि बेटी गुड़िया (13) व मुस्कान (3) कच्ची कोठरी में सो रही थीं। रात को अचानक कोठरी गिर गई और मलबे के नीचे दोनों बहनें दब गईं। कोठरी गिरने की आवाज से परिजन जग गए और मदद मांगी तो पड़ोसी आ गए। किसी तरह मलबे को हटाकर दोनों को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। वहीं, राकेश कुमार ने बताया कि उसका पूरा घर कच्चा है। 10 साल से
आवास की मांग पंचायत सचिव व ग्राम प्रधान से कर रहे हैं लेकिन अभी तक किसी ने भी उसकी नहीं सुनी। अगर इसे आवास मिल जाता तो शायद उसकी दोनों बेटियों की जान बच जाती। बीडीओ मुकेश कुमार ने बताया कि राकेश कुमार मूल रूप से ऐरायां ब्लाक के तौरा गांव के रहने वाले हैं। करीब 10 साल से ससुराल दरियापुर में आकर रह रहे हैं। वर्ष 2018 के सर्वे सूची में नाम नहीं था। ग्राम प्रधान कफील अहमद ने कहा कि कार्यकाल में आवास की मांग नहीं की थी।
विज्ञापन
चौडगरा प्रतिनिधि के अनुसार, महरहा गांव निवासी बच्चीलाल की गुरुवार भोर करीब तीन बजे कच्ची कोठरी ढह गई। मलबे में दबने से दो साल की बच्ची कोमल की मौत हो गई। जबकि बच्चीलाल (40), पत्नी उमा (35) जख्मी हो गए। इन्हें इलाज के लिए भेजा गया। उमा को सदर अस्पताल भेजा गया है। बच्चीलाल का 10 साल का बेटा चंदन अपने मामा के घर रहता है।
असोथर प्रतिनिधि के अनुसार, जानिकपुर मजरे निवासी कीफायत (48) कच्चे घर में सो रहा था। तेज बारिश से सुबह करीब सात बजे घर भरभराकर गिर गया। कीफायत मलबे में दब गया। ग्रामीणों व परिजनों ने कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह उसे निकाला। जिला चिकित्सालय फतेहपुर लेकर गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई पत्नी व बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल है।
बहुआ प्रतिनिधि के अनुसार, ललौली थानाक्षेत्र के जजरहा गांव में राकेश यादव (28) अपने कच्चे घर में छप्पर के नीचे सो रहा था। सुबह पांच बजे पूरा घर उसके ऊपर गिर गया। मलबे में दबने से राकेश की मौत हो गई। दो घंटे के बाद मलबे से राकेश को बाहर निकाला जा सका। लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पत्नी संगीता मायके में थी। तीन साल पहले शादी हुई है। राकेश मजदूरी करता था। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
........
औंग प्रतिनिधि के अनुसार, गलाथा गांव में दीवार गिरने से माया देवी (45) पत्नी कल्लू घायल हो गईं। पड़ोसियों ने मलबा हटाकर उनकी जान बचाई। हादसा गुरुवार सुबह करीब पांच बजे हुआ। किशनपुर प्रतिनिधि के अनुसार, भवनापुर गांव में बुधवार रात एक बजे पितंबर निषाद का मकान ढह गया। मलबे में पांच लोग दब गए। पड़ोसियों ने सभी को बाहर निकाला। पितांबर व पत्नी फूलमती घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए ले जाया गया। बहुआ प्रतिनिधि के अनुसार, गाजीपुर थानाक्षेत्र के बड़ागांव निवासी रविकरन का कच्चा मकान जमींदोज हो गया। इसमें उनकी चार गाय व सात बकरियां दबकर मर गईं। जबकि 15 वर्षीय पुत्र संतोष मलबे में दबकर घायल हो गया।
बहुआ प्रतिनिधि के अनुसार, कोर्राकनक गांव के सुदीन का डेरा में कृपाल निषाद, संगीता, पप्पू निषाद, सूरजपाल, छोटेलाल, चंद्रपाल का मकान गिर गया। इसी तरह से ललौली कस्बे में श्रीचंद्र की 15 भेड़ें बाउंड्री गिरने से मर गईं। धरमपुर गांव में राकेश अग्निहोत्री का कच्चा मकान गिर गया। बनरसी गाव में जयदेवी, धर्मराज मिश्रा का मकान गिर गया। महाना गांव में सूरजपाल, नगीना पत्नी बकरीदी, रेवती देवी पत्नी देवराज, चंद्रकला पत्नी भगवानदीन का मकान गिर गया। बड़ा गांव मछरिया में मलबे में दबने से संदीप कुमार घायल हो गया। गाजीपुर के बिझौली गांव में रतन कुमार का कच्चा मकान गिर गया। औंग प्रतिनिधि के अनुसार, गंगचौली खुर्द गांव में बुधवार रात दो मकान गिर गए। इसमें अशोक और राजेश शामिल हैं। दोनों की गृहस्थी भी मलबे में दब गई। इसके साथ ही शिवराजपुर व सगुनापुर गांव में 11 मकानों का कुछ हिस्सा गिर गया। इसमें सगुनापुर निवासी मनीषा, राजकुमार, रामविनेश, उमेश, लीलावती , पिंकी , बूधा , कुलदीप, उमेश व शिवराजपुर निवासी संतोष व शिरोमणि शामिल हैं। थरियांव प्रतिनिधि के अनुसार, मीरपुर गांव निवासी रामबाबू का मकान बरसात में गिर गया। पिछली बरसात में भी रामबाबू का आधा मकान गिर गया था। इसी क्रम में चक कोर्रा सादात निवासी घूरा, कल्लू, रईस, के मकानों की छत गिर गई। अमौली प्रतिनिधि के अनुसार मकंदीपुर गांव में मदन गोपाल व प्रेम कुमार का मकान बरसात में ढह गया है। जाफरगंज के ममनापुर गांव में इंद्रजीत का कच्चा मकान ढह गया। गनीमत रही कि उस समय घर के अंदर कोई मौजूद नहीं था। कोई जनहानि नहीं हुई। मलबे में गृहस्थी दबने से नुकसान हुआ है।
छिवलहा। कस्बे में रविकांत शर्मा के मकान की कच्ची छत बारिश के कारण बुधवार रात ढह गई। हालांकि परिवारीजनों को कोई नुकसान नहीं हुआ। सदानंद डिग्री कॉलेज में बने पुराने जर्जर आवासों में एक बुधवार को ढह गया। दीवार के मलबे में मोहम्मद खालिद का जनरेटर दब गया है। इसी क्रम में छिवलहा में भोला का मकान भी गिर गया। (संवाद)
खागा। सुल्तानपुर घोष थानाक्षेत्र के दरियापुर गांव में बुधवार रात मकान गिरने से दो बच्चियों के मौत के मामले में एसडीएम ने परिजनों को मदद को आश्वासन दिया है। उन्होंने बताया कि आपदा राहत कोष से परिजन को आठ लाख रुपये व एक पीएम आवास दिया जाएगा। उन्होंने बीडीओ को प्रक्रिया शुरू करने को कहा है। ताकि समय पर मदद मिले सके। (संवाद)
प्रशासन के मुताबिक तहसीलवार गिरे घरों की संख्या
खागा - 17
फतेहपुर - 7
बिंदकी - 12
...........................
कुल - 36
बिंदकी। नगर व क्षेत्र में बारिश के कारण घर गिरने की सूचना पर भाजयुमो जिलाध्यक्ष पीड़ितों से मिलने पहुंचे। क्षेत्र के जहानपुर, हजरतपुर, पैगंबरपुर और ठठराही में उन्होंने क्षतिग्रस्त घरों का जायजा लिया। पीड़ितों को सरकार द्वारा हर संभव मदद दिलाने का आश्वासन दिया। (संवाद)