फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   in crime meeting SP gave instruction to subordinates

एसपी ने ऑपरेशन फेरबदल करने दिए संकेत

Sun, 08 Feb 2015 12:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहपुर Updated Sun, 08 Feb 2015 12:53 AM IST
विज्ञापन
in crime meeting SP gave instruction to subordinates

जिले की कानून-व्यवस्था में सुधार नहीं आने से असंतुष्ट पुलिस अधीक्षक ने शनिवार शाम को क्राइम मीटिंग में महकमे में भारी फेरबदल करने के संकेत दिये है। अवैध कारोबारों में संलिप्त, लंबित विवेचनाओं और घटनाओं के खुलासे नहीं कर पाने वाले थानेदार रडार पर हैं।

विज्ञापन


पुलिस लाइंस स्थित सभागार में पुलिस अधीक्षक सालिगराम वर्मा ने मातहतों की क्लास लगाई है। उन्होंने जनवरी माह में कुछ थानों पर बढ़ते क्राइम के ग्राफ पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन


अपराध पर काबू और अवैध धंधों पर नकेल नहीं डालने वालों थानेदारों को सुधरने की हिदायद दी है। उन्होंने संकेत दिये है कानून व्यवस्था से खिलवाड़ कतई बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई थानेदारों की शिकायतें आ रही है। उनके खिलाफ जल्द ही कुर्सी छीनकर कार्रवाई की हो सकती है। क्षेत्राधिकारियों को भी क्षेत्र में चौकसी बरतने और थानों की गतिविधियों पर लगातार नजर रखने की हिदायद दी है।


उन्होंने पुरस्कार घोषित अपराधियों, वांछितों, हिस्ट्रीशीटरों की गिरफ्तारियों के निर्देश दिये हैं। इस मौके पर एएसपी अरविंद कुमार मिश्र, सीओ सिटी आरके वर्मा, सीओ बिंदकी अनुराग दर्शन, सीओ  खागा बृजभूषण सिंह, सीओ थरियांव वंदना सिंह, सीओ जाफरगंज निवेष कटियार और सारे थानेदार मौजूद रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed