{"_id":"f0b9bd4e145634326072bf04fbe33f73","slug":"improved-potato-seeds-were-distributed-to-farmers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों को आलू के उन्नत बीज बांटे गए ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों को आलू के उन्नत बीज बांटे गए
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर
Updated Sat, 07 Nov 2015 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसानों की उपज बढ़ाने के लिए उद्यान विभाग की ओर से
विज्ञापन
शुक्रवार को आलू के उन्नत बीज बांटे गए। इसमें कुफरी बादशाह, कुफरी बहार,
कुफरी आनंद और कुफरी ख्याति बीज प्रमुख रहे।
आलू की बुआई के लिए किसानों को भटकना न पड़े इसलिए उद्यान विभाग जिले के किसानों को यह उन्नत बीच बेच रहा है। आलू बीज वितरण में पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर किसानों की सूची तैयार कर बीज किसानों को दिया गया है।
जिले से पांच सौ क्विंटल आलू के बीज की डिमांड भेजी गई थी, जिसमें 335 क्विंटल बीज मिला। ढाई मिमी साइज के बीज 22सौ रुपये और साढे़ पांच मिमी आलू के बीज 1920 रुपये प्रति क्विंटल बेचा गया।
जिला उद्यान अधिकारी अनीश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि आवेदन करने वाले प्रति किसान को एक क्विंटल आलू का बीज दिया गया है। अब तक आवेदन करने वाले सभी किसानों को बीज उपलब्ध करा दिया गया है।
आलू के बीज बांटने में धांधली का आरोप कुछ किसानों ने लगाया है। जिला उद्यान विभाग के फूलबाग में आलू का बीज लेने आए पनई गांव के किसान बृजेश सिंह, राहुल, अनिल सिंह ने बताया कि गुरुवार को आलू लेने आए थे
तब उद्यान विभाग के कर्मचारियों ने शुक्रवार को बीज बांटने की बात कह कर लौटा दिया। शुक्रवार को सुबह आने पर बीज की साइज का बादशाह और आनंद आलू नहीं बचा। अब ख्याति और कुफरी बहार का बीज बड़े साइज में है।