फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   illegal arms factory

असलहा फैक्टरी का भांडाफोड़ संचालक गिरफ्तार

Fri, 27 Aug 2021 12:17 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 Aug 2021 12:17 AM IST
विज्ञापन
illegal arms factory
फतेहपुर। मलवां पुलिस ने एक घर में संचालित असलहा फैक्टरी पकड़ी है। फैक्टरी से बने और अधबने असलहे बरामद किए हैं। पुलिस ने संचालक को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

पुलिस लाइन में अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि मलवां थानाक्षेत्र के खानपुर गांव में असलहा फैक्टरी संचालन की सूचना मिल रही थी। मलवां थानाध्यक्ष अरविंद सिंह ने टीम के साथ खानपुर गांव में रामदास विश्वकर्मा के घर में छापा मारा और यहां संचालित असलहा फैक्टरी पकड़ी। मौके से पुलिस ने 13 तमंचे, एक देसी राइफल, पांच अर्द्धनिर्मित तमंचे व कारतूस, शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किए हैं।
आरोपी रामदास में कबूला कि तीन से पांच हजार रुपये में वह तमंचे बेचता है। रायबरेली, बांदा, कौशांबी और शहर के लोग खरीदते थे। एएसपी ने बताया आरोपी असलहा फैक्टरी संचालन में पहली बार 1993 में पकड़ा गया था। इसके बाद पुलिस ने 2002 में आरोपी को फैक्टरी संचालन ने पकड़ा था। इधर ,काफी दिनों से आरोपी फैक्टरी चला रहा था। एएसपी ने असलहा बरामद करने वाली टीम को 15 हजार का पुरस्कार दिया है।
विज्ञापन

मलवां पुलिस ने बेलवारा गांव के बजरंगी उर्फ अनिल पटेल को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष अरविंद सिंह ने बताया कि आरोपी गांव में असलहा लेकर घूम रहा था और कुछ लोगों को धमकी भी दे रहा था। तभी सूचना पर पकड़ा गया है। आरोपी के पास से तमंचा बरामद हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed