{"_id":"6a5bc3ab9405ed78a50a94ed","slug":"husband-reports-robbery-after-wife-is-molested-and-abused-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-158823-2026-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: पत्नी से छेड़छाड़ और अभद्रता करने पर पति ने दी लूट की सूचना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: पत्नी से छेड़छाड़ और अभद्रता करने पर पति ने दी लूट की सूचना
विज्ञापन
फतेहपुर। दुकान से घर लौट बाइक सवार दंपती से रास्ते में एक युवक ने महिला से छेड़छाड़ की। विरोध पर पति को लात-घूंसों से पीटा। पति ने यूपी 112 पुलिस को लूट की सूचना दी। सदर कोतवाली पुलिस ने शनिवार को प्राथमिकी दर्ज की है।
कोतवाली क्षेत्र के बस्तापुर गांव निवासी एक युवक ने पुलिस को बताया कि वह बाकरगंज स्थित फल की दुकान बंद करके बृहस्पतिवार रात करीब 10 बजे पत्नी और भतीजे के साथ बाइक से घर लौट रहा था। लखनऊ बाईपास के पास एक युवक बाइक से आकर पत्नी से अभद्रता करने लगा।
उधन्नापुर नई बस्ती के पास सामने बाइक रोक दी। विरोध करने पर गाली-गलौज कर लात-घूंसों से पीटा। पत्नी के साथ छेड़छाड़ की। इस पर उसने पुलिस को लूट की सूचना दे दी। बाइक सवार युवक जान से मारने की धमकी देकर भाग निकला। कोतवाल हेमंत मिश्रा ने बताया कि लूट की गलत सूचना दी गई थी। छेड़छाड़ और मारपीट की प्राथमिकी दर्ज कर युवक की तलाश की जा रही है।