फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Husband attacked after woman's suicide

Fatehpur News: महिला की आत्महत्या के बाद पति पर हमला

Fri, 26 Jul 2024 09:51 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर Updated Fri, 26 Jul 2024 09:51 PM IST
विज्ञापन
Husband attacked after woman's suicide
फतेहपुर। छेड़खानी से आहत होकर महिला के जान देने के बाद शिकायत करने पर उसके पति को आरोपी पक्ष ने पीटकर घायल कर दिया। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

जाफरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला युवक गुजरात के सूरत में प्राइवेट नौकरी करता है। युवक ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि गांव में उसकी पत्नी दो बच्चों के साथ रहती थी। गांव का शिवम सिंह लंबे समय से पत्नी को शारीरिक व मानसिक रूप से परेशान करता था। उसे रास्ते में पकड़ कर छेड़खानी करता था। मोबाइल पर अश्लील बातचीत और मैसेज भेजता था। उसने शिवम को फोन कर मना किया था। खुन्नस में शिवम ने पत्नी को गाली गलौज कर मारा पीटा जिससे अपमानित होकर पत्नी ने आत्महत्या की थी। पत्नी की मौत के बाद शिवम के घर शिकायत किया तो नाराज होकर 27 अप्रैल की शाम शिवम सिंह, शुभम, बीपेंद्र सिंह उर्फ गोरे सिंह, राहुल सिंह, गुलाब सिंह, मोहित सिंह, चुन्नू सिंह, वीरेंद्र सिंह व कुछ अन्य साथियों के साथ असलहों से लैस होकर दरवाजे पर आकर गाली गलौज और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस के आने पर जान बच सकी थी। पुलिस ने उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की। पीड़ित ने कोर्ट की शरण ली। थानाध्यक्ष शैलेष सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed