{"_id":"69a717e80798564540013c9e","slug":"hundred-houses-in-jalala-plunge-into-darkness-after-transformer-blows-up-fatehpur-news-c-217-1-sknp1021-150305-2026-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: ट्रांसफार्मर फुंकने से जलाला के सौ घरों में अंधेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: ट्रांसफार्मर फुंकने से जलाला के सौ घरों में अंधेरा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
चौडगरा। सोमवार सुबह जलाला गांव के 100 घरों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। केबल में बार बार फॉल्ट की वजह से ट्रांसफार्मर फुंक गया। होली का त्योहार लोगों को बिना बिजली के ही मनाना पड़ रहा है।
ग्रामीणों ने बिजली निगम के सरकारी नंबर पर शिकायत दर्ज कराई है। त्योहार बाद ही ट्रांसफार्मर मिलने की उम्मीद है। केबल में फॉल्ट से ट्रांसफार्मर में लगे फ्यूज बार-बार कट रहे थे। इससे गांव की आपूर्ति सुबह से ही ठप हो गई। मंगलवार सुबह जब कर्मचारियों ने ट्रांसफार्मर को खोलकर देखा तो तीन में से दो कॉयल खराब हो चुके थे। ट्रांसफार्मर फुंकने के कारण गांव में पानी व मोबाइल चार्ज की बड़ी समस्या पैदा हो गई है। लाइनमैन अनूप उत्तम ने बताया कि ट्रांसफार्मर फुंक गया है। दूसरा ट्रांसफार्मर लगाया जाएगा। अवर अभियंता विवेक शर्मा ने बताया कि ऑनलाइन शिकायत दर्ज होने के बाद एस्टीमेट बनाकर भेजा है।