फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Household shield with tractor

ट्रैक्टर के साथ गृहस्थी राख

Thu, 30 Mar 2017 12:47 AM IST
अमर उजाला फतेहपुर
अमर उजाला फतेहपुर Updated Thu, 30 Mar 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
Household shield with tractor
मथैयापुर गांव में नुकसान का जायजा लेते लेखपाल। - फोटो : अमर उजाला
अलग-अलग थाना क्षेत्रों में छह घर व एक दुकान में आग लगने से लोगों का तगड़ा नुकसान हुआ। लाखों के नुकसान की आशंका है। ग्रामीणों ने मशक्कत से आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

हुसैनगंज थाना क्षेत्र के मथैयापुर गांव में गीता देवी के घर के पीछे कूड़े के ढेर पड़ा था। ढेर में किसी ने आग लगा दी। चिंगारी से गीता देवी के छप्पर में आग लग गई, जिसकी चपेट में पूरा घर आ गया। आग ने पड़ोसी हरिसेवक और रामसिंह के घरों को भी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन


ग्रामीणों की कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया जा सका। घटना में तीनों घरों के कपड़े, बर्तन, चारपाई, अनाज समेत सारी गृहस्थी बर्बाद हो गई। गीता देवी ने बताया कि मकान बनवाने के लिए बेटा 40 हजार रुपये की नकदी बैंक से लेकर आया था। अग्निकांड में सारे रुपये भी जलकर नष्ट हो गए हैं। तीनों घरों में करीब डेढ़ लाख की क्षति हुई है। उधर, थाना क्षेत्र के ही देवरानार गांव में रामशंकर और भोला के  घरों में लगी आग से नुकसान हुुआ। भोला का ट्रैक्टर आग की चपेट में आ गया। दोनों परिवारों की सारी गृहस्थी बर्बाद हो गई। भुक्तभोगियों के मुताबिक, करीब तीन लाख का नुकसान हुआ है।  
विज्ञापन
विज्ञापन



इधर, सदर कोतवाली के नारायण पुरवा के खेतों में हाईटेंशन लाइन की चिंगारी से आग लग गई। सूखी और कटी फसल जलकर राख हो गई। किसानों ने दमकल के सहयोग से आग पर काबू पाया। घटना में मोहम्मद अहमद, अब्दुल हमीद, गुलाम, मोहम्मद नजीबत,  नसीर, शफ ीक, सना समेत दस किसानों की बीस बीघा फसल जली है।

गाजीपुर प्रतिनिधि के अनुसार मूसेनगर हथेमा गांव में गोरे के घर चूल्हे की चिंगारी के आग लग गई। आग नेे उसके भाई रामबहादुर की दुकान को चपेट में ले लिया। गोरे के घर में 50 हजार और रामबहादुर की दुकान में करीब 15 हजार कीमत का समान जलकर नष्ट हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed