{"_id":"5ec91a818ebc3e9092149ad3","slug":"hot-eid-market-majesty-of-buyers10","type":"story","status":"publish","title_hn":"गरमाया ईद का बाजार. लगा खरीदारों का मजमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गरमाया ईद का बाजार. लगा खरीदारों का मजमा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो नंबर 6, 7
विज्ञापन
विज्ञापन
- लाला बाजार से चूड़ी वाली गली तक दिखा खरीदारों का मजमा
संवाद न्यूज़ एजेंसी
फतेहपुर। रमजान उल मुबारक का महीना विदा होने को है। ऐसे में ईद के लिए बाजारों में रौनक बढ़ गई है। सूतफेनी और सेवईं की खरीदारी तेज है। चूड़ी से लेकर कपड़ों की खरीदारी में भी ऐसा ही देखा जा रहा है।
ईद चांद देखने के बाद संभवत सोमवार को मनाए जाने की उम्मीद है। ऐसा इसलिए है क्योंकि सऊदी अरब में जुमा के दिन चांद नहीं दिखा। ऐसे में रविवार को ईद होने के चांस बहुत ही कम है लेकिन तैयारियों की बात करें तो इसमें जबरदस्त इजाफा हुआ है। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में ईद की खरीदारी में खासी तेजी आई है। लाला बाजार में सूतफेनी और सेवईं के लिए सुबह 9:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक मारामारी की स्थिति दिखाई दी। हर एक मुस्लिम ईद में मिठास घोलने के लिए इन दुकानों पर मजमा लगाए नजर आया। हालांकि सोशल डिस्टेंसिंग कई जगह तार-तार हो गई।
ऐसी ही स्थिति चूड़ी वाली गली में दिखाई थी। वैसे तो इस गली की फ्रंटल दुकानों में ताला लटक रहा था लेकिन अंदरखाने हर किसी की ख्वाहिश पूरी की जा रही थी। इस बाजार में महिलाओं की तादाद सबसे ज्यादा दिखाई दी। बच्चे भी ईद की रंगत बढ़ाने के लिए मौजूद रहे। कमोवेश यही स्थिति बिंदकी, जहानाबाद, जोनिहां, बकेवर, खागा, धाता, हुसैनगंज, किशनपुर, प्रेम नगर की भी रही। जहानाबाद में बनने वाली देसी घी की सूतफेनी के खासे कदरदान सामने आए। इनसेट..... गुल्लक फोड़कर बांटी ईदी फोटो - 18 फतेहपुर। समाजसेवा का जज्बा बच्चे भी रखते हैं। तभी तो यह भी वह काम करते हैं जो बड़ों को करता देखते हैं। शादीपुर के रहने वाले एडवोकेट मोहम्मद आसिफ की 7 साल की बेटी अलीशा कक्षा दो की छात्रा है। अलीशा ने भी वैश्विक महामारी के दौर में जूझ रही आवाम को राहत देने के लिए अपनी गुल्लक फोड़ दी । इस मासूम लड़की ने गरीब और असहाय परिवारों को ईदी बांटी।
विज्ञापन
विज्ञापन