फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   hospital,mareej,gandgi

ौचालय में रखा है कबाड़, जगह-जगह लगे हैं कूड़ा के ढेर

Wed, 22 Jun 2022 12:28 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jun 2022 12:28 AM IST
विज्ञापन
hospital,mareej,gandgi
फतेहपुर। असोथर पीएचसी में जगह-जगह गंदगी फैली हुई है और परिसर में गंदगी का अंबार लगा हुआ है। वहीं मरीजों को प्यास बुझाने के लिए पानी की भी व्यवस्था नहीं है। पीने का पानी लेने के लिए पीएचसी से बाहर जाना पड़ता है।
विज्ञापन

गांव से लेकर जिला मुख्यालय तक अधिकारी, कर्मचारी स्वच्छता अभियान चलाते हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीमें कस्बा और गांवों में जाकर गंदगी से फैलने वाली बीमारियों की संख्या गिनाते हैं, लेकिन असोथर कस्बा की पीएचसी में फैली गंदगी न तो चिकित्सकों को दिखती है और न ही अन्य किसी अधिकारियों को।
विज्ञापन

धूम्रपान के बाद दीवारों पर थूकने से फैली गंदगी पीएचसी में प्रवेश करते ही दिखाई दे जाती है। परिसर में जगह-जगह कूड़े ढेर लगे हैं। वहीं तीमारदार और मरीजों के लिए बनाए गए शौचालय में कबाड़ रख दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में इलाज कराने आने वाले लोगों को परिसर से बाहर जाना पड़ता है। शौचालय की व्यवस्था न होने के कारण सबसे ज्यादा बीमार महिलाओं को दिक्कत उठानी पड़ती है। बीमारी की हालत में अगर महिलाओं को शौंच व पेशाब के लिए जाना पड़ा तो काफी परेशानी हो जाती है।

तीमरदार शकुंतला, देवेश और निखिल आदि का कहना है कि कभी कभी तो नाक में कपड़ा तक रखना पड़ जाता है। चिकित्सकों का कहना है कि पीएचसी में खाली जगह न होने के कारण कुछ कबाड़ रखा दिया गया था, लेकिन अब उसे जल्द ही हटाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed