{"_id":"5a96e4394f1c1b0d658b4fef","slug":"holika-dahan-today-gained-market-holi-colors","type":"story","status":"publish","title_hn":"होलिका दहन आज, बाजार पर चढ़ा होली का रंग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होलिका दहन आज, बाजार पर चढ़ा होली का रंग
अमर उजाला ब्यूरो/फतेहपुर
Updated Wed, 28 Feb 2018 10:47 PM IST
विज्ञापन
चिप्स पापड़ खरीदती महिलाएं।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होली के लिए हर किसी में उत्साह है। गुरुवार को होलिका दहन होगा। इसके बाद शुक्रवार को रंग खेला जाएगा। हर तरफ होली की तैयारी चल रही है।
बुधवार को दिनभर चौक, लालाबाजार, बाकरगंज, देवीगंज, पटेलनगर इलाके में चहल पहल रही। लोगों ने रंग, अबीर गुलाल खरीदें। वहीं गृहणियों ने रेडीमेड चिप्स पापड़, नमकीन की खरीदारी की। घरों में भी पकवान बनाए जा रहे हैं। बच्चों में पर्व को लेकर ज्यादा उत्साह नजर आ रहा है।
बिंदकी: नगर बिंदकी के खोया मंडी, वनस्पति तेल, मैदा, डालडा, देसी घी, चिप्स, पापड़ की दुकानों सहित सब्जी की दुकानों में ग्राहकों की भीड़ रही। नगर के फाटक बाजार, मेन बाजार, एनआईसी रोड में सजी पिचकारियों व रंगों की दुकानों में बच्चों की भीड़ अधिक रही। नगर के आचार्य पं. श्री नारायण अवस्थी ने बताया कि गुरुवार को गंगा स्नान करने का विशेष महत्व रहेगा। भद्रा के बाद होलिका दहन होगा।
खागा: फुटपाथ की दुकानों से लेकर छोटी बड़ी दुकानों में ग्राहकों की भीड़ लगी रही। ग्राहकों ने सूखे मेवा सहित मैदा, सूजी, बेसन, पापड़ और रिफाइंड की खरीदारी की।