फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   History sheets of 10 criminals opened

Fatehpur News: सहायक अध्यापक को रिश्वत लेते एंटी करप्शन टीम ने दबोचा

Fri, 28 Feb 2025 11:35 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 28 Feb 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
History sheets of 10 criminals opened
गिरफ्तार सहायक अध्यापक संदीप कुमार गुप्ता। - फोटो : वीडियो ग्रैब
खागा (फतेहपुर)। कंपोजिट विद्यालय चमरपुरवा (सेमौरी) में निरीक्षण रिपोर्ट दबाने के नाम पर इंचार्ज प्रधानाध्यापक से 20 हजार रुपये की रिश्वत लेने में सहायक अध्यापक को प्रयागराज की एंटी करप्शन टीम ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


टीम का दावा है कि सहायक अध्यापक ने पूछताछ में कबूल किया है कि वह एक बीईओ के कहने पर आया था। देर शाम टीम आरोपी को लेकर वाराणसी रवाना हो गई है। टीम ने यह कार्रवाई इंचार्ज प्रधानाध्यापक की शिकायत पर की है।
विज्ञापन


लखनऊ के राजाजीपुरम निवासी पवन कुमार गुप्ता सेमौरी ग्राम सभा के मजरा चमरपुरवा स्थित कंपोजिट विद्यालय में इंचार्ज प्रधानाध्यापक हैं। शुक्रवार को दमकल के पास स्थित ओम मिष्ठान भंडार पर मौजूद थे। कुछ देर बाद वहां खागा के विजय नगर निवासी संदीप कुमार गुप्ता पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


संदीप प्राइमरी विद्यालय कुटीपुर खागा में सहायक अध्यापक के पद पर तैनात हैं। इस दौरान पवन ने उन्हें 20 हजार रुपये दिए। संदीप कुमार ने रुपये पास रख लिए। इसी समय भ्रष्टाचार निवारण संगठन की प्रयागराज टीम के निरीक्षक राकेश बहादुर सिंह, रवींद्र सिंह, उप निरीक्षक अर्जुन सिंह ने संदीप को पकड़ लिया। उनके पास से रिश्वत का 20 हजार रुपये बरामद कर लिए।

टीम संदीप को लेकर कोतवाली पहुंची और उनसे पूछताछ शुरू की। टीम के अनुसार पूछताछ में संदीप ने बताया कि वह एक बीईओ के कहने पर रुपये लेने आया था। जांच में साफ हुआ कि बीईओ ने पवन कुमार गुप्ता के विद्यालय का फरवरी में तीन बार निरीक्षण किया था। खामियां निकाल उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की बात कही थी। कार्रवाई रिपोर्ट नहीं भेजने के नाम पर रिश्वत की मांग की थी।


चर्चा है कि संदीप एक बीईओ का करीबी है। घटना के बाद से बीईओ कोतवाली नहीं पहुंचे और भूमिगत हो गए हैं।

अपराध निरीक्षक दिनेश कुमार शुक्ल ने बताया कि कोतवाली खागा में मुकदमा दर्ज किया है। इसकी विवेचना प्रयागराज ट्रांसफर होगी। आरोपी शिक्षक को टीम अपने साथ वाराणसी लेकर गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed