फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   highway,jaam,kisaan

भाकियू ने जाम लगाकर जर्जर सड़कों मरम्मत की उठाई मांग

Tue, 28 Jun 2022 12:48 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jun 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
highway,jaam,kisaan
बिंदकी में धरना देते भाकियू के लोग - फोटो : FATEHPUR
बिंदकी। भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) संगठन से जुड़े किसानों ने बांदा-सागर हाईवे पर सोमवार को जाम लगाकर जर्जर सड़कों की मरम्मत की मांग उठाई। सूचना पर पहुंचे एसडीएम के आश्वासन के बाद जाम खुला। इस दौरान आधे घंटे तक हाईवे पर वाहनों की लाइन लगी रही।
विज्ञापन

बांदा-सागर हाईवे में फरीदपुर मोड़ के पास भाकियू के सदस्यों ने बीच सड़क पर बैठकर चक्का जाम किया। क्षेत्र की जर्जर सड़कों की मरम्मत की मांग को लेकर स्टेट हाईवे जाम करके अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। किसान नेताओं ने कहा कि चौडगरा से बिंदकी और ललौली कस्बे तक बांदा-सागर मार्ग गड्ढों में तब्दील है। इससे वाहन तो दूर पैदल चलना भी मुश्किल है।
विज्ञापन

ऐसे में आए दिन दुर्घटनाएं होती हैं। जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि बार-बार मांग पर केवल आश्वासन दिया जाता है। समस्याएं हल नहीं होतीं।
उन्होंने सिंचाई और बिजली विभाग की अनियमितताओं का भी मुद्दा उठाया। रोड जाम की सूचना पर एसडीएम अवधेश निगम ने मौके पर पहुंचकर समस्या का निस्तारण कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद जाम खुला। बाद में एसडीएम को ज्ञापन देकर समस्याओं के निस्तारण की मांग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर खजुहा ब्लाक अध्यक्ष अंगद सिंह, सुखीराम, मलवां ब्लाक अध्यक्ष पुत्तन दुबे, तहसील महासचिव मनोज पटेल, पुन्नू शुक्ला, छोटे लाल, बाबू सिंह, माया देवी मौजूद रहे।
..............
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed