{"_id":"62ba028024babc3c3c08d935","slug":"highway-jaam-kisaan-fatehpur-news-knp7046419109","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाकियू ने जाम लगाकर जर्जर सड़कों मरम्मत की उठाई मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाकियू ने जाम लगाकर जर्जर सड़कों मरम्मत की उठाई मांग
विज्ञापन
बिंदकी में धरना देते भाकियू के लोग
- फोटो : FATEHPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिंदकी। भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) संगठन से जुड़े किसानों ने बांदा-सागर हाईवे पर सोमवार को जाम लगाकर जर्जर सड़कों की मरम्मत की मांग उठाई। सूचना पर पहुंचे एसडीएम के आश्वासन के बाद जाम खुला। इस दौरान आधे घंटे तक हाईवे पर वाहनों की लाइन लगी रही।
बांदा-सागर हाईवे में फरीदपुर मोड़ के पास भाकियू के सदस्यों ने बीच सड़क पर बैठकर चक्का जाम किया। क्षेत्र की जर्जर सड़कों की मरम्मत की मांग को लेकर स्टेट हाईवे जाम करके अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। किसान नेताओं ने कहा कि चौडगरा से बिंदकी और ललौली कस्बे तक बांदा-सागर मार्ग गड्ढों में तब्दील है। इससे वाहन तो दूर पैदल चलना भी मुश्किल है।
ऐसे में आए दिन दुर्घटनाएं होती हैं। जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि बार-बार मांग पर केवल आश्वासन दिया जाता है। समस्याएं हल नहीं होतीं।
उन्होंने सिंचाई और बिजली विभाग की अनियमितताओं का भी मुद्दा उठाया। रोड जाम की सूचना पर एसडीएम अवधेश निगम ने मौके पर पहुंचकर समस्या का निस्तारण कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद जाम खुला। बाद में एसडीएम को ज्ञापन देकर समस्याओं के निस्तारण की मांग की गई।
विज्ञापन
इस मौके पर खजुहा ब्लाक अध्यक्ष अंगद सिंह, सुखीराम, मलवां ब्लाक अध्यक्ष पुत्तन दुबे, तहसील महासचिव मनोज पटेल, पुन्नू शुक्ला, छोटे लाल, बाबू सिंह, माया देवी मौजूद रहे।
..............