{"_id":"642f12889af94dc33904b9a4","slug":"high-tension-line-fell-50-bighas-of-wheat-crop-burnt-fatehpur-news-c-12-1-167244-2023-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: हाईटेंशन लाइन टूटकर गिरी 50 बीघा गेंहू की फसल जली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: हाईटेंशन लाइन टूटकर गिरी 50 बीघा गेंहू की फसल जली
Fri, 07 Apr 2023 12:12 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
Updated Fri, 07 Apr 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
फोटो23-फसल में लगी आग बुझाता किसान।
फोटो 24- फसल नुकसान पर किसानों को ढांढस बंधाती विधायक ऊषा मौर्या
- बिजली विभाग के खिलाफ ग्रामीणों का गुस्सा फूटा
- विधायक, एसडीएम का ग्रामीणों ने घेराव किया
संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहपुर/गाजीपुर। हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिरने से किसानों की 50 बीघा से अधिक फसल जलकर राख हो गई। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। मौके पर विधायक ऊषा मौर्या, खागा एसडीएम मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की बिजली विभाग की लापरवाही के चलते आग लगने की बात कही। जनप्रतिनिधि और एसडीएम का घेराव किया। ग्रामीणों को विधायक ने मुआवजे का आश्वासन देकर शांत कराया।
सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के दावतपुर मोड़ के पास गुरुवार दोपहर बिजली तार टूटकर गिरा। तार फसल में गिरने से आग लग गई। हवा की तेज लपटों आग फैलती चली गई। घटना देखकर ग्रामीण दौड़ पड़े। ट्रैक्टर से फसल जोतकर, पेड़ की टहिनियों के किसानों ने दौड़-दौड़कर आग बुझाते दिखे। कई नलकूपों से पानी की बौछार भी की। करीब दो घंटे बाद आग पर काबू पा सके। घटना में रहिमवापुर गांव के राजेश, अनूप, संतोष, देशराज, शोहदमऊ गांव के बब्लू, लल्लन, प्रेमनगर कस्बे के शिव प्रसाद पाल, मीना देवी, गौंती गांव के इस्तेखार अहमद की 50 बीघा फसल जलकर राख हो गई। सूचना पर सपा विधायक ऊषा मौर्या, खागा एसडीएम मनीष कुमार सिंह, पुलिस पहुंची। किसानों विधायिका व स्थानीय पुलिस प्रशासन को घेर लिया। किसानों ने आरोप लगाया कि हाईटेंशन लाइन का तार जर्जर है। इसकी शिकायत भी गई। उनकी समस्या का निस्तारण नहीं हुआ। इसी वजह से घटना हुई है। विधायक ऊषा मौर्य और खागा एसडीएम के हर संभव मदद दिलाने के आश्वासन पर शांत हुए। विधायक ने मामले को सदन में उठाने की बात कही।
इधर, गाजीपुर थाना क्षेत्र के शाखा गांव में रज्जन तिवारी की फसल में बिजली तारों में शार्ट सर्किट से आग लगी। उनकी तीन बीघा गेहूं की फसल जली है। ग्रामीणों में घटना से बिजली विभाग के खिलाफ नाराजगी व्याप्त दिखी। उधर, बिंदकी प्रतिनिधि के अनुसार जनता गांव के कल्लू शुक्ला की एक बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। इसके अलावा भोला प्रसाद के बाग में रखी सूखी लकड़ियां भी जल गई। यहां भी आग हाईटेंशन लाइन का तार टूटने से लगी। फायर ब्रिगेड भी मौके पर नहीं पहुंच सकी। इससे ग्रामीणों में नाराजगी व्याप्त दिखी।