{"_id":"614b7f1f8ebc3efb8a29b168","slug":"high-school-topper-will-visit-dubai-fatehpur-news-knp6538253130","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला टॉपर को मिलेगा दुबई सैर का मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला टॉपर को मिलेगा दुबई सैर का मौका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर। हाईस्कूल में जिले का टॉपर सरकारी खर्चे पर तीन माह के लिए दुबई जाएगा। वहां होने वाली विशेष कार्यशाला में प्रतिभाग करेगा, इसके अलावा सैर का भी मौक ा मिलेगा। मेधावी का चयन 2020 और 2021 की हाईस्कूल मेरिट के आधार पर किया जाएगा। चयन प्रक्रिया में राजकीय और एडेड स्कूल के छात्र-छात्राओं को शामिल किया जाएगा।
नीति आयोग ने प्रदेश के आठ आकांक्षी जिलों में यह सुविधा लागू की है। इनमें जिलेभर के 72 एडेड और 46 राजकीय मिलाकर 118 विद्यालयों के उन हाईस्कूल के छात्रों का चयन किया जाएगा, जिन्होंने वर्ष 2020 और 2021 में हाईस्कूल की परीक्षा में जिला टॉप किया है। दोनों वर्षों के एक-एक टॉपर का चयन करने के बाद उनके प्राप्तांकों का मिलान होगा। इन दोनों में जिसके सर्वाधिक अंक होंगे, उसे ही दुबई जाने का मौका मिलेगा। यदि सर्वाधिक अंक वाला छात्र दुबई नहीं जाना चाहता है तो उसके जगह पर दूसरे स्थान वाले छात्र को भेजा जाएगा।
चयन प्रक्रिया अक्तूबर तक पूरी कर ली जाएगी। दिसंबर में मेधावी दुबई भेजा जाएगा, जहां तीन महीने रहेगा। इस दौरान विशेष कार्यशाला में वह प्रतिभाग करेगा। दुबई की सैर भी कराई जाएगी। मार्च के अंत तक वह लौटेगा। उसके पासपोर्ट, वीजा, आने-जाने, रहने-खाने का पूरा खर्च सरकार वहन करेगी। चयनित छात्र के परिवार पर खर्च का कोई बोझ नहीं डाला जाएगा।
विज्ञापन
डीआईओएस महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि सभी राजकीय और एडेड स्कूलों के प्रधानाचार्यों से अपने-अपने स्कूलों के टॉपर एक-एक बच्चे का रिकार्ड मांगा गया है। इन्हीं में से टॉपरों का चयन किया जाएगा। इसके बाद संबंधित के अभिलेख नीति आयोग को भेजे जाएंगे। कागजी प्रक्रिया पूरी होने के बाद टॉपर को दिसंबर में दुबई भेजा जाएगा। (संवाद)