{"_id":"68ea53734c343d141c047ad0","slug":"half-the-neighborhood-has-been-in-darkness-for-six-months-electricity-poles-havent-been-replaced-yet-fatehpur-news-c-12-1-lko1103-1294334-2025-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: छह महीने से अंधेरे में आधा मोहल्ला, बिजली पोल अब तक नहीं बदले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: छह महीने से अंधेरे में आधा मोहल्ला, बिजली पोल अब तक नहीं बदले
विज्ञापन
फोटो-04-टूटा बिजली का पोल। संवाद
जहानाबाद। तेजानगर मोहल्ले में छह माह पहले गिरे पेड़ की डाल ने बिजली के तीन पोल और एक ट्रांसफार्मर को क्षतिग्रस्त कर दिया था। इसके बाद से आधे मोहल्ले में बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप है।
मोहल्ले में पेड़ों की छंटाई के दौरान पीपल की डाल तारों पर गिर गई। एक महीने तक पूरा मोहल्ला अंधेरे में रहा। स्थानीय भाजपा नेता रामबली निषाद के अनुसार दबाव बनाने पर बिजली निगम ने आधे मोहल्ले की आपूर्ति वैकल्पिक ट्रांसफार्मर से जोड़ी, लेकिन बाकी क्षेत्र अब भी बिजली से वंचित है।
ग्रामीणों ने कई बार उपकेंद्र में शिकायत की, मगर समाधान नहीं हुआ। अवर अभियंता विनोद कुमार तोमर ने बताया कि पोल और अन्य उपकरणों के लिए एस्टीमेट भेजा गया है। सामग्री मिलते ही आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।