{"_id":"5fc3e7368ebc3e9b91748b78","slug":"half-a-million-and-a-half-million-cheated-by-promising-to-get-a-young-man-a-job-fatehpur-news-knp597089939","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक को नौकरी दिलाने का झांसा देकर साढे 5 लाख ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक को नौकरी दिलाने का झांसा देकर साढे 5 लाख ठगे
विज्ञापन
केंद्र सरकार में राज्यमंत्री और जिले की सांसद कार्यालय में आने जाने वाले नेता ने एक युवक को पुलिस में नौकरी दिलाने का झांसा देकर साढे़ पांच लाख की ठगी की है।
नौकरी नहीं मिलने पर पीड़ित नेता के घर रुपये मांगने पहुंचे तो नेता के पिता ने गाली गलौज कर पीड़ितों को भगा दिया। पुलिस ने मामले में फ्रॉड रकम हड़पने धमकी गाली गलौज और साजिश रचने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के प्रेक्षागृह सिविल लाइन निवासी रामसागर सिंह वकील है। उन्होंने मामले की एसपी से शिकायत की। जिसके बाद कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई की है। वकील राम सागर का आरोप है कि उनके बेटे अभिषेक कुमार की सांसद फतेहपुर कार्यालय में आने-जाने वाले अनिल कुमार त्रिपाठी पुत्र रामचंद्र त्रिपाठी निवासी राधानगर से जान पहचान हुई थी। अनिल कुमार त्रिपाठी खुद को पहुंच वाला नेता बताता था।
विज्ञापन
उसने उनके बेटे को साढ़े 5 लाख रुपये में पुलिस विभाग में नौकरी दिलाने का झांसा दिया। नौकरी के झांसे में 26 व 28 अगस्त को साढ़े 5 लाख ले लिए। उसके बाद सचिवालय से सीधे नियुक्ति पत्र दिला कर ट्रेनिंग पर भेजने की बात कही।
उसके बाद लखनऊ चलने की बात पर टरकाते रहते थे। वकील 2 नवंबर को अनिल के घर पहुंचे जहां आरोपी अनिल के पिता ने गाली गलौज कर भगा दिया। कोतवाल रविंद्र श्रीवास्तव ने बताया रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।