{"_id":"626a8492b72595512d4949ad","slug":"hadsa-police-maut-fatehpur-news-knp693700255","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में चाची की मौत, भतीजा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में चाची की मौत, भतीजा घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औंग। अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार चाची की मौत हो गई जबकि भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गया। भतीजे को कानपुर हैलट रेफर किया गया है।
पुलिस ने बताया कि दोनों कानपुर से लौट रहे थे। टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश की जा रही है। बाइक सवार हेलमेट लगाए था।
थाने के रावतपुर गांव निवासी लक्ष्मी शुक्ला (60) पत्नी रमेश कुमार शुक्ला अपने भतीजे सनी शुक्ला(20) के साथ गुरुवार को कानपुर इलाज कराने बाइक से गई थी।
लौटते समय बाइक सवारों को रानीपुर गांव के पास ओवरब्रिज पर किसी वाहन ने टक्कर मार दी।
हादसे में बाइक सवार चाची की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने घायल सनी को जिला अस्पताल भेजा जहां से उसे कानपुर हैलट के लिए रेफर किया।
घटना की जानकारी मिलते ही सनी के पिता दिनेश बदहवास हो गए। ओवरब्रिज पर निर्माण की वजह से वनवे में वाहनों का आवागमन होता है। इसी वजह से हादसा होना माना जा रहा है।