फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Grocery merchant consumed poison, died

Fatehpur News: किराना व्यापारी ने खाया जहर, मौत

Thu, 06 Feb 2025 12:44 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
Grocery merchant consumed poison, died
असोथर। किराना व्यापारी ने घरेलू वजहों से जहर खाकर जान दे दी। मंगलवार रात पिता अपने बेटे के साथ खाना खा रहा था तभी उसकी अचानक हालत बिगड़ गई। परिजन नर्सिंग होम ले गए। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। व्यापारी का पत्नी से विवाद चलने के कारण पत्नी मायके में रह रही है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के नगर पंचायत बस स्टॉप के पास रहने वाले राकेश उर्फ कल्लू शिवहरे (38) किराना दुकानदर थे। उनकी पत्नी चांदनी देवी मनमुटाव के चलते पिता राजबहादुर शिवहरे निवासी बकरमंडी थाना बजरिया कानपुर के साथ रहती है। कुछ दिन पहले 10 वर्षीय बेटा ओम घर आया था। ओम ने बताया कि मंगलवार रात पिता के साथ खाना खाने को बैठा था। उस समय पिता की आंखों से आंसू आ रहे थे। उनके रोने पर पूछा कि पापा कोई दिक्कत है क्या। कुछ देर बाद पिता की तबीयत बिगड़ गई। शोर मचाकर पड़ोस में रहने वाले ताऊ को बुलाया। सभी लोग नर्सिंग होम लेकर गए। डॉक्टर ने हालत गंभीर देखकर रेफर किया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान रात को मौत हो गई। राकेश शिवहरे की एक 14 वर्षीय पुत्री नैन, दो पुत्र ओम व तीन साल का डुग्गू है। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मौर्या ने बताया कि प्राथमिक जांच में मामला जहर खाकर खुदकुशी का है। डॉक्टर जहर खाने का इलाज कर रहे थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed