फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Government will take big decision for potato farmers' interest - Keshav

आलू किसानों के हित में बड़ा फैसला लेगी सरकार- केशव

Sun, 14 Jan 2018 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फतेहपुर
अमर उजाला ब्यूरो/फतेहपुर Updated Sun, 14 Jan 2018 12:15 AM IST
विज्ञापन
Government will take big decision for potato farmers' interest - Keshav
कार्यक्रम को संबोधित करते डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विधान भवन के सामने आलू फेंकने के मामले में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या ने कहा कि यह विरोधियों की चाल है। इसका जल्द खुलासा कर दिया जाएगा। आलू किसानों के मामले में उनकी अगुवाई में चार सदस्यीय कमेटी बनी है। इसकी पहली बैठक हो चुकी है। दूसरी 16 जनवरी को होगी। सरकार, आलू किसानों के हित में बड़ा फैसला लेगी।
विज्ञापन


डिप्टी सीएम शनिवार को शहर के ओम गार्डन में सामाजिक समरसता भोज में शामिल होने के दौरान पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने दावा किया कि 2019 में भाजपा प्रदेश की 80 सीटें जीतेगी और नरेंद्र मोदी एक बार फिर प्रधानमंत्री बनेंगे। विकास ही भाजपा का संकल्प है।
विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने पिछली सरकारों पर भी निशाना साधा। कहा कि कांग्रेस, सपा, बसपा की सरकार में जनता को सिर्फ भ्रष्टाचार और घोटाला मिला है। देश और प्रदेश दोनों ही पिछड़ गए हैं। उन्होंने बताया कि विधायक मुख्तार अंसारी का सरकार ठीक से इलाज करा रही है। सुप्रीम कोर्ट के चार जजों की प्रेस कांफ्रेंस पर उन्होंने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया। इस प्रेस कांफ्रेंस में सुप्रीम कोर्ट में सब सही न होने और खतरे में लोकतंत्र की बात पर पत्रकारों ने उनका पक्ष जानना चाहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा डिप्टी सीएम ने जिले की 24 सड़कों का शिलान्यास और 51 सड़कों का लोकार्पण भी किया। साथ ही बताया कि जिले के आठ टॉपरों के गांवों को सड़कों की सौगात दी गई है। इसके लिए धन जल्द ही जारी कर दिया जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed