फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   genhu khareed

श्रमिकों के पलायन से आ रही तौल में समस्या

Sun, 02 May 2021 12:16 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 02 May 2021 12:16 AM IST
विज्ञापन
genhu khareed
बिंदकी। डिप्टी आरएमओ ने नवीन मंडी समिति में बने खरीद केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मंडी परिसर में लगे तीनों कांटे चालू मिले। जहां किसानों का गेहूं तौला जा रहा था। एसएमआई ने लेबरों की कमी होने के कारण खरीद की रफ्तार प्रभावित होने की समस्या बताई।
विज्ञापन

डिप्टी आरएमओ रमेश श्रीवास्तव को बिंदकी के कुंवरपुर रोड स्थित नवीन मंडी समिति में बने खरीद केंद्रों में सही ढंग गेहूं खरीद न होने की शिकायत मिली थी। जिस पर वह शनिवार को मंडी परिसर में बने खरीद केंद्र में निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान मंडी समिति के तीनों कांटों में खरीद होती पाई गई। डिप्टी आरएमओ ने बताया कि लेबरों की कमी होने के कारण ट्रकों में लोडिंग अनलोडिंग करवाने में समस्या आ रही है। उन्होंने बताया कि खरीद केंद्रों में अन्य प्रदेशों व जनपदों के लेबर काम करते हैं।
विज्ञापन

कोरोना काल में सभी मजदूर वापस अपने घर चले गए हैं, जिससे मजदूरों की कमी हो गई है। खरीद केंद्रों में सीमित श्रमिक हैं। वहीं श्रमिक खरीद केंद्रों में भी काम करते हैं और वाहनों में अनलोडिंग का काम भी उन्हीं मजदूरों द्वारा किया जाता है। वर्तमान में बिंदकी से 30 गाड़ियां लोड होकर फतेहपुर गई थी। श्रमिक न होने के कारण मात्र 8 गाड़ियों की ही अनलोडिंग हो पाई है। श्रमिकों की संख्या बढ़ाकर खरीद केंद्रों में काम शुरू कराया जाएगा। जिससे जल्द से जल्द किसानों का माल खरीदा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed