फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Gaushala being prepared in all 13 blocks

सभी 13 ब्लाकों में तैयार हो रही गोशाला

Thu, 03 Jan 2019 12:07 AM IST
gaurav gaurav अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: gaurav gaurav Updated Thu, 03 Jan 2019 12:07 AM IST
विज्ञापन
Gaushala being prepared in all 13 blocks
under construction - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
भले ही प्रदेश सरकार ने सभी जिलों में गोशालाएं बनाने का फरमान दो दिन पहले दिया हो। लेकिन जिले में डीएम आंजनेय कुमार सिंह ने गोशालाओं का निर्माण करीब डेढ़ माह पहले ही शुरू करा दिया था। आवारा मवेशियों की समस्या को देखते हुए सभी 13 विकास खंडों में जमीन चिह्नित कर गोशालाओं का निर्माण कार्य शुरू करा दिया था। प्रशासनिक सूत्रों के मुताबिक चालू माह के आखिर तक इनका निर्माण कार्य भी पूरा होने की उम्मीद है। जिले में अभी तक सरकारी व प्राइवेट स्तर से एक भी गोशाला संचालित नहीं है।
विज्ञापन

मनरेगा से ऐरायां ब्लाक के रोशनपुर टिकरी में 12.06 हेक्टेयर, अमौली में कुलखेड़ा 0.29 हेक्टेयर, असोथर के देवलान में 60 हेक्टेयर, बहुआ के अयाह में 11.9, शाह के 1.9, करसूमा में 5, भिटौरा के रारा में 5, हसवा के असवा बक्सपुर में 2, मलवां के शिवराजपुर में 5.6 हेक्टेयर, रावतपुर में 6.6 हेक्टेयर, तेलियानी के सलेमाबाद में 9.1 हेक्टेयर, हथगाम के विक्रमपुर में 10.44, देवमई के कौडिया में 1.97, खजुहा के डाडा अमौली में 5 हेक्टेयर क्षेत्रफल में मनरेगा से गोशालाएं बनाई जा रही हैं। इस काम की मॉनीटरिंग उपायुक्त मनरेगा पुतान सिंह कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि तेरह ब्लाकों में गोशाला के निर्माण में मनरेगा से लगभग ढाई करोड़ से अधिक की धनराशि खर्च की जा रही है। बुधवार को सीडीओ चांदनी सिंह ने रारा गांव में बन रही गोशाला का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गोशाला में आने वाले मवेशियों के लिए पेयजल के इंतजाम देखे।  निर्माण कार्य में गुणवत्ता का विशेष खयाल रखने के निर्देश दिए। इन सभी का शिलान्यास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कराने की तैयारी है।  प्रशासन  गोशालाओं के निर्माण के लिए जिला पंचायत से भी एक करोड़ का वित्तीय सहयोग ले रहा है।  
विज्ञापन



ग्राम प्रधानों की एक कमेटी संचालित करेगी गोशालाएं  
गोशालाओं के संचालन की जिम्मेदारी ग्राम प्रधानों की एक कमेटी करेगी। प्रधानों को प्रशिक्षण करने के लि प्रशासन एक वर्कशाप आयोजित कर रहा है। गोशालाओं के रखरखाव और संचालन के लिए खाते खोले जाने और उनके आय-व्यय का हिसाब रखने की जानकारी दी जाएगी। इन गोशालाओ में गायों को पहुंचाने की जिम्मेदारी किसानों को दी गई है। ऐसे किसान जो गायों के खेत चर जाने से परेशान हैं, उन्हें उप कृषि निदेशक कार्यालय पंजीकृत कर रहा है। डीएम ने बताया कि प्रधानों की वर्कशाप में मुख्यमंत्री कार्यालय से प्रमुख सचिव के आने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed