{"_id":"602535568ebc3ee90924a510","slug":"ganga-bath-devotees-fathepur-news-dip-of-faith-fatehpur-news-knp6111579198","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा में डुबकी लगाने के लिए श्रद्धालुओं का उमड़ा सैलाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा में डुबकी लगाने के लिए श्रद्धालुओं का उमड़ा सैलाब
विज्ञापन
माघी अमावश्या में भिटौरा के ओमघाट पर श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
- फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। माघी अमावस्या पर गंगा घाटों पर आस्था की डुबकी लगाने के लिए श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा।
गुरुवार दोपहर बाद तक गंगा स्नान करने के लिए श्रद्धालुओं में उत्साह देखते बना। स्नान करने के बाद श्रद्धालुओं ने घाट पर स्थित मंदिरों में जाकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया।
ओमघाट भिटौरा में भोर से ही गंगा में डुबकी लगाने को लिए श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था, जो दोपहर बाद तक चलता रहा।
गंगा स्नान के बाद विज्ञानानंद स्वामी के आश्रम में महाकालेश्वर का जलाभिषेक करने के लिए भी श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही।
भिटौरा के पुराने पक्के घाट में भी लोगों के स्नान करने का सिलसिला दोपहर बाद तक चला। हाजीपुर गंगा घाट में आसपास के लोग स्नान करने पहुंचे।
हुसैनगंज प्रतिनिधि के अनुसार असनी, नरौली, कोटरा गंगा घाट में स्नान करने वालों की खासी भीड़ रही। खागा और प्रेमनगर प्रतिनिधि के अनुसार नौबस्ता गंगा घाट में माघी अमावस्या पर मेला लगा।
श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाने के बाद घर गृहस्थी का सामान खरीदा। औंग प्रतिनिधि के अनुसार पुरानी काशी शिवराजपुर गंगा घाट में भोर से गंगा में भक्तों के डुबकी लगाने का सिलसिला चालू हुआ, जो दोपहर दो बजे तक चला।
विज्ञापन
श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाने के बाद गिरधर गोपाल के मंदिर में माथा टेककर माखन मिश्री का प्रसाद चढ़ाने के बाद मनोवांछित फल की मनौती मानी। सुरक्षा के लिए सभी घाटों पर थाना पुलिस मुस्तैद रही।