फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Gang leader Jameel's property worth 36.56 lakh attached

गैंग लीडर जमील की 36.56 लाख की सम्पत्ति कुर्क

Sat, 02 Jul 2022 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jul 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Gang leader Jameel's property worth 36.56 lakh attached
खागा। हथगाम थाना क्षेत्र के पट्टीशाह निवासी जमील ने गोकशी के जरिए अर्जित संपत्ति को प्रशासन ने शुक्रवार को कुर्क किया। गैंग लीडर जमील के खिलाफ 26 आपराधिक मामले दर्ज हैं। प्रशासन ने जो संपत्ति कुर्क की है, उसमें जमील के साथ उसके बेटे रियाज की भी संपत्ति शामिल है।
विज्ञापन

जमील की पट्टीशाह में वर्ष 2013 में खरीदी गई कुल 0.3541 हेक्टेयर भूमि, जिसकी अनुमानित मालियत पांच लाख 32 हजार रुपये है। इसी क्रम में खतौनी वर्ष 1429 से 1434 खाता संख्या 00243 के कुल 0.0216 हेक्टेयर भूमि, जिसकी कीमत दो लाख 38 हजार रुपये है। इसी क्रम में पट्टीशाह में आबादी में पक्का मकान, जिसकी कीमत 27 लाख 82 हजार रुपये है।
विज्ञापन

जमील के बैंक ऑफ बड़ौदा पट्टीशाह के खाते के 3816 रुपये, उसके आरोपी पुत्र रियाज की चार पहिया ईको गाड़ी, रियाज के बीओबी पट्टीशाह खाते में 5918 रुपये कुर्क किए गए हैं। कुल कीमत 36 लाख 56 हजार 634 रुपये है। जमील के खिलाफ 26 मुकदमे हैं, जिसमें अधिकांश गोकशी, आर्म एक्ट और गैंगस्टर के मुकदमे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed