फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   From June 1, you can speed on Korai Overbridge

Fatehpur News: एक जून से भर सकेंगे कोराई ओवरब्रिज पर फर्राटा

Fri, 18 Apr 2025 12:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 18 Apr 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
From June 1, you can speed on Korai Overbridge
फतेहपुर। कोराई बाईपास निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का ढांचा बनकर तैयार हो चुका है। ओवरब्रिज निर्माण के अंतिम चरण में केवल कंकरीट डालने का काम शेष रह गया है, जो गुरुवार से शुरू कर हो गया। अधिकारियों का कहना है कि यह कार्य अगले 15 दिनों के भीतर पूर्ण कर लिया जाएगा। एक जून से ओवरब्रिज आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा। इसके साथ ही क्षेत्रीय जनता को जल्द ही जाम और ट्रैफिक की परेशानियों से निजात मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

शहरवासियों को जाम से निजात दिलाने के लिए कोराई बाईपास का निर्माण कार्य 2012-13 में 424 करोड़ की लागत से कराया गया था। 2018 में रेलवे ओवरब्रिज में खराबी आ जाने के कारण बाईपास बंद कर दिया गया। जनवरी 2021 में ओवरब्रिज तोड़कर सीडीएस इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड को ओवरब्रिज बनाने के लिए दिया गया। कंपनी को ओपन ओवरब्रिज का निर्माण करने में दो साल का समय लगा। इसके बाद रेलवे से ब्लॉक न मिलने के कारण काम अटका हुआ था। दिसंबर 2024 में भारतीय रेल के डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर (डीएफसी) लाइन पर करीब पांच ब्लाॅक मिलने के बाद पुल का एक हिस्सा दिसंबर में तैयार हो गया था। दूसरे यात्री ट्रैक पर ब्लॉक न मिलने से काम रुका रहा।
विज्ञापन


10 फरवरी से 12 मार्च तक रेलवे से 45-45 मिनट के तीन ब्लॉक मिले। इस बीच यात्री ट्रैक पर अस्थायी स्ट्रक्चर तैयार करके रेलवे हाईटेंशन तार को 30 फीट ऊपर शिफ्ट किया गया। इसके बाद करीब 15 ब्लॉक मिलने के बाद ओवरब्रिज के सभी काम पूरे किए गए। कार्यदायी संस्था के डिप्टी जनरल मैनेजर विवेक वर्मा व साइड इंजीनियर प्रदुमन कुमार ने बताया कि ब्लॉक मिलने के बाद कार्य तेजी से किया गया। इससे काम जल्द खत्म हुआ। अब रेलवे से कोई ब्लॉक नहीं लेना है। कंकरीट भरने का काम भी तेजी से हो रहा है। एक जून से ओवरब्रिज आम जनता को आवागमन के लिए खोल दिया जाएगा। इसके साथ शहर के 50 नंबर पक्का पुल की मरम्मत के लिए शासन से एक करोड़ 22 लाख रुपये मिलने के बाद टेंडर प्रक्रिया शुरू हो गई है। शहर के जयराम नगर, शादीपुर को जोड़ने वाले रेलवे क्राॅसिंग पर बना 50 नंबर रेलवे का पांच साल बाद मरम्मत होगी। पुल के एक्सटेंशन ज्वाइंट में गैपिंग व ओवरब्रिज के कंपन को लेकर पीडब्ल्यूडी न 50 नंबर पुल मरम्मत के लिए दिसंबर 2024 में कार्ययोजना बनाकर शासन को भेजा था। शासन से 500 मीटर लंंबे पुल मरम्मत के लिए 1.22 करोड़ की स्वकृति फरवरी महीने में मिनी थी। इसके बाद विभाग ने ई टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। अप्रैल महीने में प्रक्रिया पूरी हो जाएगी और शहर वासियों को जर्जर पुल से निजात मिलेगी। पीडब्ल्यूडी अधिक्षण अभियंता एसके गौतम ने बताया कि पुल मरम्मत होने के बाद लोगों का आवागमन सुरक्षित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed