फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Freezing of icy winds, four more died

बर्फीली हवाओं से और बढ़ी ठंड, चार और की मौत

Fri, 15 Jan 2021 12:38 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jan 2021 12:38 AM IST
विज्ञापन
Freezing of icy winds, four more died
फतेहपुर। बर्फीली हवाओं ने गलन बढ़ा दी है। न्यूनतम तापमान तीन दिन से पांच डिग्री पर टिका है जबकि अधिकतम तापमान में लगातार गिरावट जारी है। गुरुवार को यह एक डिग्री सेल्सियस गिरकर 17 पर पहुंच गय। उधर, ठंड से जिले के अलग-अलग हिस्सों में चार लोगों की जान चली गई।
विज्ञापन

मिर्जापुर जिले के कछवा थानाक्षेत्र के मझवां निवासी दिलीप सिंह सौंरा मेें फैक्टरी कर्मी हैं। वह परिवार के साथ यहां रहते हैं। उनके पिता विजय बहादुर सिंह (61) की गुरुवार सुबह ठंड के चलते अचानक हालत बिगड़ गई।
विज्ञापन

बेटा दिलीप सिंह उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचा। जहां डाक्टर ने हालत गंभीर देखकर हैलट रेफर किया। इस दौरान उनकी मौत हो गई। बेटे दिलीप ने बताया कि ठंड लगने से पिता की हालत बिगड़ी चल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, शहर कोतवाली क्षेत्र के नई तहसील निवासी हरिशंकर की पत्नी श्रीमती (45) की बुधवार रात ठंड से हालत बिगड़ गई। परिजनों ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
जहां हालत में सुधार आने पर परिजन उन्हें लेकर घर चले गए। जहां दोबारा गुरुवार को उनकी हालत बिगड़ी। परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां डाक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डाक्टर ने ठंड लगने से मौत की आशंका जताई है।
किशुनपुर थाने के जमकोइली गांव निवासी रामबली पासवान (65) लोक निर्माण विभाग से सेवानिवृत्त थे। गुरुवार की दोपहर वह खाना खाकर उठे तो अचानक बेहोश होकर गिर गए।
परिजन उन्हें तुरंत हरदो अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके पुत्र पंचमलाल और सुमेर ने बताया कि पिता की ठंड लगने से मौत हुई है। परिजन शव लेकर घर लेकर लौट गए।
इनके अलावा, जाफरगंज थानाक्षेत्र के समसपुर गांव के पास बुधवार रात एक अज्ञात युवक बेहोशी हालत में पुलिस को मिला। पुलिस ने उसे बिंदकी सीएचसी लेकर गए।
जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक के शरीर पर कहीं भी चोट के निशान नहीं मिले। थाना प्रभारी राजीव सिंह ने बताया कि युवक करीब 35 साल का है। उसकी पहचान नहीं हो सकी है। वह कपड़े, स्वेटर पहने था। डाक्टरों ने ठंड लगने से मौत की आशंका जताई है।
उधर, बर्फीली हवाएं लगातार लोगों को परेशान कर रही हैं। गुरुवार दोपहर करीब 12:30 बजे धूप के दर्शन हुए। लेकिन ठंडी हवाओं के चलने के कारण धूप का असर नहीं दिखा। लोग ठंड से ठिठुरते रहे। जगह-जगह अलाव के सहारे लोग ठंड दूर करते नजर आए।

मौसम विभाग के विशेषज्ञ सचिन कुमार शुक्ला ने बताया कि ठंड में अभी और इजाफा होगा। न्यूनतम तापमान में भी गिरावट होगी। 17-18 जनवरी से पाले की संभावना है। पाले से आलू, मटर, मिर्च, टमाटर, केला की फसल के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। उन्होंने किसानों को खास सावधानी बरतने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed