फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Four returning from Bolero tree collided with trees, five killed

चौथी लेकर लौट रही बोलेरो पेड़ से टकराई, पांच की मौत

Mon, 04 Mar 2019 12:26 AM IST
फतेहपुर। Published by: प्रशांत कुमार Updated Mon, 04 Mar 2019 12:26 AM IST
विज्ञापन
Four returning from Bolero tree collided with trees, five killed
हादसे के बाद बिलखते परिजन।
फतेहपुर। हथगाम से चौथी में बेटी को विदा कराकर लौट रहे परिवार से भरी बोलेरो हुसैनगंज-हथगाम मार्ग पर बेला मोड़ के पास शीशम के पेड़ से जा टकराई। चीख-पुकार सुन आसपास के लोग पहुंचे। हादसे में दुल्हन के चाचा समेत पांच लोगों की मौत हो गई। दस घायलों में छह को हालत गंभीर देख कानपुर हैलट के लिए रेफर कर दिया गया। रेफर होने वालों में दुल्हन भी शामिल है।
विज्ञापन


हुसैनगंज थाना क्षेत्र के गोपीपुर गांव निवासी राकेश पासवान की बेटी विमला की शादी 25 फरवरी को हथगाम थाने के नौरंगाबाद निवासी धर्मेंद्र से हुई थी। राकेश  बोलेरो से रविवार को चौथी में बेटी को विदा कराकर परिवार समेत लौट रहे थे। बोलेरो में चालक समेत पंद्रह लोग सवार थे।
विज्ञापन


हुसैनगंज थाने के बेला मोड़ पर बोलेरो अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। हादसे की सूचना पर आसपास के लोग व चौराहे पर चेकिंग कर रही पुलिस पहुंची। पुलिस ने एंबुलेंस, लोडर से घायलों को पीएचसी भेजा। डाक्टरों ने हालत नाजुक देखकर सभी को जिला अस्पताल भेजा। जिला अस्पताल में दुल्हन विमला के चाचा और गोपीपुर निवासी रमेश(45), रमेश की बेटी आरती (20), प्रिया उर्फ पट्टू (5), सोनम (8), विमला के फूफा हथगाम थाने के रायपुर निवासी दिनेश की बेटी नेहा(14) को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं राकेश(49), विमला(22), नेकराम का बेटा संदीप (20), बेटी पूनम (12), राकेश की बेटी प्रीती (20), रज्जू की बेटी काजल(13), सीमा (15), रमेश की बेटी शिवानी (18), रज्जू की बेटी माधुरी (17), रज्जू का बेटा अनुज (11) को जिला अस्पताल लाया गया। राकेश, काजल, पूनम, प्रीती को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया। बाकी सभी को कानपुर रेफर कर दिया गया। राकेश ने बताया कि हादसे के बाद से चालक सुरेश यादव का कोई पता नहीं लगा है। वह मौके से ही भाग निकला है। थानेदार पंकज कुमार सिंह ने बताया कि दुर्घटनास्थल में काफी घुमावदार मोड़ है। उसी मोड़ पर बोलेरो अनियंत्रित हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed