फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Former MLA lodged an FIR of rebellion on six including SP leader

फतेहपुर: पूर्व विधायक ने दर्ज कराई सपा नेता समेत छह पर बलवे की एफआईआर

Mon, 20 Feb 2023 01:47 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 20 Feb 2023 01:47 AM IST
विज्ञापन
Former MLA lodged an FIR of rebellion on six including SP leader
फतेहपुर। सपा नेता समेत छह लोगों लोगों के खिलाफ पूर्व विधायक की ओर से मारपीट और बलवे का मुकदमा दर्ज कराया गया है। इसी मामले में शुक्रवार रात पूर्व विधायक समेत आठ के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के ज्वालागंज निवासी पूर्व विधायक आनंद प्रकाश लोधी ने एफआईआर में बताया कि उनकी सरांय जगत स्थित जमीन पर 16 फरवरी को दबंग शिवबहादुर सिंह उर्फ पिंटू सिंह, सपा नेता राजेंद्र लोधी उर्फ राजू लोधी, राधे, विजय सिंह, आनंद सिंह, विनोद कुमार कुछ अज्ञात समर्थकों संग निर्माण करा रहे थे। निर्माण सामग्री भी इकट्ठा किए थे। जबकि मामला कोर्ट में विचाराधीन है। कब्जा करने वाले असलहों से लैस थे। मौके पर जाने पर गाली गलौज और मारपीट पर आमादा हो जाते। मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बलवा, गाली गलौज और जान से मारने की धमकी का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

बता दें इसी जमीन विवाद पर पूर्व विधायक और उनके पूर्व ब्लाक प्रमुख पुत्र समेत आठ के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। कोतवाल अमित मिश्रा ने बताया कि दूसरे पक्ष की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed