{"_id":"5ef4e6638ebc3e43067a6bd0","slug":"former-head-was-murdered-in-a-transaction-dispute-fatehpur-news-knp5675978123","type":"story","status":"publish","title_hn":"फतेहपुर: लेनदेन के विवाद में पूर्व प्रधान की हुई थी हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहपुर: लेनदेन के विवाद में पूर्व प्रधान की हुई थी हत्या
विज्ञापन
पुलिस हिरासत में आरोपी
- फोटो : FATEHPUR
थरियांव (फतेहपुर)। पूर्व प्रधान हत्याकांड में पुलिस ने गांव के एक आरोपी को गुरुवार शाम जेल भेजा है। हत्याकांड के खुलासे में रुपयों के लेनदेन का विवाद सामने आया है। पुलिस ने आरोपी के पास से हत्या में इस्तेमाल तमंचा बरामद किया है। हत्याकांड में कुछ और भी लोगों के शामिल होने की पुलिस जांच कर रही है।
थरियांव थानाक्षेत्र के फरीदपुर गांव निवासी पूर्व प्रधान शिवशंकर यादव 28 मई की रात दरवाजे पर सो रहे थे। इसी रात उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना के खुलासे में सर्विलांस और थरियांव पुलिस की संयुक्त टीम लगी थी। पुलिस ने गांव के हत्यारोपी कुलदीप यादव उर्फ बबलू बाबा को गिरफ्तार किया है।
थानेदार विनोद कुमार ने बताया कि पूर्व प्रधान की बेटी शकुंतला उर्फ मैना से बबलू बाबा ने 30 हजार रुपये उधार लिए थे। रुपयों के बदले में शकुंतला ने तीन बीघा जमीन 10 हजार रुपये साल के हिसाब से गहन में रखी थी। एक साल बीतने के बाद बबलू बाबा ने जमीन बगैर रुपये लौटाए वापस ले ली थी।
विज्ञापन
पूर्व प्रधान ने रुपये लौटाने का दबाव बनाया। कई बार विवाद हो चुका था। रंजिश में कुछ लोगों के साथ 28 मई की शाम बबलू बाबा खाया पिया था। खुन्नस में रात को गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने आरोपी बबलू को जेल भेजा है। थानेदार विनोद कुमार ने बताया कि घटना का मुख्य आरोपी जेल भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है। जो भी शामिल होगा उसका विवेचना में नाम प्रकाश में लाया जाएगा।