फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Former head's son hanged himself

पूर्व प्रधान के बेटे ने फांसी लगा की आत्महत्या

Mon, 04 Jul 2022 12:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 04 Jul 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Former head's son hanged himself
असोथर। पूर्व प्रधान के बेटे ने अपने आटा तेल के कारखाने में फांदा लगाकर आत्महत्या कर ली। कारखाना पहुंचने पर परिजनों को घटना की जानकारी हो पाई।
विज्ञापन

हरनवां गांव के पूर्व प्रधान विमल सिंह गौतम का बड़ा बेटा धीरेंद्र सिंह उर्फ कल्लू सिंह (31) गांव में लगे आटा, तेल का कारखाना चलाता था। रविवार शाम चार बजे वह घर से गांव किनारे लगे कारखाना में गया था। जहां घंटे भर बाद भी कारखाना न चालू होने पर उसका छोटा भाई राम सिंह पहुंचा, तो बड़ा भाई कारखाने की धन्नी में रस्सी के फंदे से लटक रहा था।

उसके शोर मचाने परिवार के साथ ग्रामीण कारखाने पहुंच गए। ग्रामीणों की मदद से परिजनों ने रस्सी काटकर धीरेंद्र सिंह को नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। कारखाना संचालक की मौत से मां कलावती, पत्नी सविता और इकलौते बेटे अनूप (10) का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। घटना की जानकारी परिजनों ने पुलिस को नहीं दी। थाना प्रभारी नीरज यादव ने बताया कि घटना की जानकारी नहीं है। सिपाहियों को जानकारी के लिए भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed