फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   for world peace Rajiv Gandhi sacrificed his life

विश्वशांति के लिए राजीव ने जीवन कुर्बान किया

Fri, 22 May 2015 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर Updated Fri, 22 May 2015 12:21 AM IST
विज्ञापन
for world peace Rajiv Gandhi sacrificed his life

पूर्व प्रधानमंत्री व भारतरत्न राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर गुरुवार को कांग्रेसियों, विभिन्न संगठनों ने श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें याद किया। इस मौके पर आयोजित गोष्ठियों में वक्ताओं ने राजीव गांधी को आधुनिक भारत का प्रणेता बताया। वक्ताओं ने कहा कि विश्व शांति के लिए राजीव ने अपना जीवन कुर्बान कर दिया।

विज्ञापन


कांग्रेसियों ने राजीव के ‘सपनों के भारत’ पर चर्चा करते हुए हाईटेक टेक्नोलॉजी की उपलब्धि पर गर्व किया। जिला कांग्रेस कमेटी ने राजीव गांधी को श्रद्धासुमन अर्पित किए।
विज्ञापन


शहर कांग्रेस कमेटी ने सदर अस्पताल में मरीजों को फल वितरित करके उनके स्वास्थ्य लाभ की दुआएं कीं। जिला कांग्रेस कमेटी के कैंप कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर गोष्ठी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम में मौजूद प्रदेश के संगठन मंत्री महेश द्विवेदी ने कहा कि राजीव गांधी ने विश्वशांति के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया।

कांग्रेस को नए सिरे से मजबूती देने के लिए भारत भ्रमण के दौरान आतातातियों का शिकार हो गए। जिलाध्यक्ष अमरनाथ सिंह अनिल ने राजीव गांधी को देश को विश्वपटल में स्थापित कराने वाला नेता करार दिया। साथ ही कहा कि आईटी व कंप्यूटर क्रांति का तोहफा देने वाले इस नेता की कमी हमेशा खलेगी।

महामंत्री व मीडिया प्रभारी इंजीनियर पीरजादा कासिम ने कहा कि राजीव गांधी ने अपने जीवनकाल में देश और देश के सम्मान को जान से प्यारा माना।

इस मौके पर राजकुमार मौर्या, श्रवण कुमार गौड़, कपिलदेव बाजपेई, पियूष दीक्षित, पवन सविता, स्वरूपराज सिंह जूली, वीरेंद्र गुप्ता मुख्य रूप से मौजूद रहे।

इससे पहले शहर कांग्रेस कमेटी ने सुबह साढ़े 10 बजे सदर अस्पताल में भर्ती मरीजाें को फल वितरित कर उनके स्वस्थ्य होने की कामना की। इसके बाद कमेटी कार्यालय में विचार गोष्ठी में राजीव गांधी को याद किया।


अध्यक्ष गुड्डा ने कहा कि बोफोर्स तोप लाने का काम राजीव ने किया। यह वही तोप थी जिसने कारगिल युद्ध में दुश्मनों को खदेड़ने का काम किया था। गोष्ठी में प्रिंस रियासत अली, अरुण जायसवाल, सैय्यद शहाब अली, आदित्य श्रीवास्तव, चौधरी मोइन राइन, मनोज श्रीवास्तव, नसीम सिद्दीकी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed