फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   for road construction budget increased

102 करोड़ से बनेगी गाजीपुर, असोथर, विजयीपुर सड़क

Fri, 10 Sep 2021 12:05 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 10 Sep 2021 12:05 AM IST
विज्ञापन
for road construction budget increased
फतेहपुर। ग्रामीणों की मांग और क्षेत्रीय विधायक विकास गुप्त की पहल रंग लाई। यमुना तिरहार के गांवों को जोड़ने वाले गाजीपुर-विजयीपुर मार्ग का अब जल्द कायाकल्प होगा। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने 34 किमी लंबी इस सड़क का बजट 34 करोड़ से बढ़ाकर 102 करोड़ कर दिया है।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय को गाजीपुर, असोथर, विजयीपुर, खखरेरू, धाता कस्बों के साथ कौशांबी, चित्रकूट को जोड़ने वाला यह प्रमुख मार्ग है। इसमें विजयीपुर से धाता की ओर गाजीपुर से जिला मुख्यालय तक की सड़क को सात मीटर चौड़ी बना दिया गया है। बीच का 34 किमी का हिस्सा अभी बनना बाकी है।
विज्ञापन

सड़क न बनने से इस रूट पर पड़ने वाले कस्बों व आसपास के गांवों के लोगों को आवागमन में खासी समस्या आ रही है। सड़क बनवाने के लिए ग्रामीण जिला मुख्यालय तक प्रदर्शन कर चुके हैं। क्षेत्रीय विधायक विकास गुप्ता ने भी सड़क बनवाने के लिए लोगों को वचन दिया था। उनकी पहल पर गुरुवार को डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने 102 करोड़ से सड़क बनाने की घोषणा कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गाजीपुर से विजयीपुर तक सड़क बनने के बाद उपमुख्यमंत्री के गृहजनपद कौशांबी से सीधे जुड़ जाएगी। साथ ही जिले की तीन विधान सभाओं को यह सड़क जोड़ेगी। सदर और खागा विधान सभा क्षेत्र की सड़कें तो बनी हैं, लेकिन अयाह शाह विधानसभा के बीच का हिस्सा खस्ताहाल है।

अब उस छूटे हुए हिस्से को भी बनाने का समय आ गया है। इस रूट पर करीब 25 प्राइवेट बसों का संचालन फतेहपुर से गाजीपुर, असोथर, विजयीपुर, रक्षपालपुर से धाता तक होता था, लेकिन बीच की 34 किमी सड़क खराब होने के कारण ज्यादातर बसों का संचालन बंद हो गया है। अब लोग कानपुर-प्रयागराज हाईवे से होकर आवागमन करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed