{"_id":"d557b391ed42360c450d8c36256b208c","slug":"food-safety-authorities-to-return-sector-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के क्षेत्र बदले जाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के क्षेत्र बदले जाएं
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर
Updated Fri, 18 Dec 2015 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के आयुक्त वीके
विज्ञापन
सिंह ने गुरुवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदलने के
निर्देश दिए। उन्होंने विभाग के जिम्मेदारों को सघन तहकीकात करने और गलत
मिलने पर बिना समय गंवाए लाइसेंस निरस्त करने की प्रक्रिया अंजाम देने की
बात कही। आयुक्त ने जोर दिया कि खाद्य पदार्थों की दुकानों का रोजाना
निरीक्षण किया जाए।
कलेक्ट्रेट के गांधी सभागार में डीएम राजीव रौतेला के साथ विभागीय मातहतों से रूबरू आयुक्त ने जवाबदेही का पाठ पढ़ाया। कहा कि बाजार पर पूरी नजर रखें।
कार्बाइड से पका केला व पपीता बाजार में किसी भी दशा में न बिकने दिया जाए। दाल, सब्जी मसाला समेत हर ब्रांडेड खाद्य सामग्री पर नजर रखी जाए। उन्होंने मेडिकल स्टोर, ब्लड बैंक, अस्पताल व निर्माण इकाई का निरीक्षण के दौरान खामियां पाए जाने पर लाइसेंस निरस्त करने के निर्देश दिए।
आयुक्त ने निरीक्षण अभियान को पारदर्शी बनाने की बात करते हुए खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव को कहा। लंबित वादों की पैरवी करने के निर्देश देते हुए तारीखवार मुकदमा में किए गए काम की स्थिति से एडीएम को अवगत कराया जाए।