फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Following the death of the elder brother, the injured younger brother also dies due to the Forest Department's negligence.

Fatehpur News: वन विभाग की लापरवाही से बड़े के बाद घायल छोटे भाई की भी मौत

Sun, 28 Jun 2026 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
Following the death of the elder brother, the injured younger brother also dies due to the Forest Department's negligence.
फाइल फोटो-10-सुरेंद्र निर्मल। स्रोत: परिजन
किशनपुर। थाना क्षेत्र के विजयीपुर-असोथर मार्ग पर बरैची के समीप सड़क पर आंधी से गिरे पेड़ से टकराकर बाइक सवार सगे भाई टकरा गए थे। हादसे में बड़े भाई की मौके पर ही शनिवार रात मौत हो गई थी। घायल छोटे भाई ने रविवार को जिला अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घटना के बाद वन विभाग की लापरवाही को लेकर लोगों में आक्रोश व्याप्त है।
विज्ञापन

रायपुर भसरौल के मजरे बहियापुर निवासी छोटू निर्मल (28) शनिवार शाम बड़े भाई सुरेंद्र निर्मल (32) को बाइक से लेकर घर लौट रहे थे। बरैची गांव के पास सड़क पर गिरे शीशम के पेड़ से उनकी बाइक टकरा गई। सुरेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई थी।
विज्ञापन

गंभीर रूप से घायल छोटू को सीएचसी हरदो से जिला अस्पताल रेफर किया गया। यहां रविवार भोर पहर उसकी भी मौत हो गई। हादसे के बाद वन विभाग ने रविवार को सड़क पर पड़े पेड़ और टहनियों को कटवाकर हटवाया। ग्रामीणों का कहना है कि शीशम का पेड़ शुक्रवार को गिरा था। इसकी टहनियां हटवा दी गई थीं लेकिन ठूठ वहीं छोड़ दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष योगेश कुमार ने बताया कि पिता छेद्दू की तहरीर पर पेड़ से टकराने के मामले में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।






विजयीपुर-असोथर रोड पर शीशम का पेड़ गिरने की जानकारी नहीं थी। गिरा पेड़ ग्रामीणों ने सड़क से हटा दिया था। काटी गई टहनियां सड़क किनारे पड़ी थीं। सूचना मिलने पर पेड़ का तना हटवा लिया गया है।

- अरविंद सिंह, वन दरोगा।

फाइल फोटो-10-सुरेंद्र निर्मल। स्रोत: परिजन

फाइल फोटो-10-सुरेंद्र निर्मल। स्रोत: परिजन

फाइल फोटो-10-सुरेंद्र निर्मल। स्रोत: परिजन

फाइल फोटो-10-सुरेंद्र निर्मल। स्रोत: परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed