{"_id":"6a383a69e7abf2e9410a3d2f","slug":"five-police-personnel-including-the-station-house-officer-sho-have-been-sent-to-police-lines-for-the-felling-of-trees-on-disputed-land-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-157198-2026-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: विवादित भूमि पर पेड़ कटाने में कोतवाल समेत पांच पुलिसकर्मी लाइन हाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: विवादित भूमि पर पेड़ कटाने में कोतवाल समेत पांच पुलिसकर्मी लाइन हाजिर
विज्ञापन
फोटो-29-कोतवाल राजेंद्र सिंह। स्रोत: सोशल मीडिया
बिंदकी (फतेहपुर)। विवादित भूमि पर खड़े पेड़ों को रुपये लेकर कटवाने के आरोप में एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने रविवार को बिंदकी कोतवाल, कस्बा इंचार्ज और तीन सिपाहियों को लाइन हाजिर कर दिया। यह कार्रवाई बिंदकी सीओ की जांच रिपोर्ट के आधार पर की गई है।
कस्बे के महाजनीगली निवासी गजराज ने बताया कि मुगल रोड स्थित उनकी भूमि विवादित है। आरोप है कि करीब 30 मई के बाद दूसरे पक्ष ने भूमि पर खड़े पेड़ों को दो से तीन बार में कटवा दिया। पेड़ कटान का वीडियो भी वायरल हुआ था। गजराज का आरोप है कि कोतवाली में शिकायत करने पर सुनवाई नहीं हुई बल्कि उनके साथ अभद्र व्यवहार कर धमकाया गया।
शनिवार को समाधान दिवस में गजराज ने डीएम और एसपी से शिकायत कर कोतवाल व वन विभाग के एक कर्मी पर दूसरे पक्ष से रुपये लेकर पेड़ कटवाने का आरोप लगाया था। इसके बाद एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने बिंदकी सीओ गौरव शर्मा को मामले की जांच सौंपी।
विज्ञापन
सीओ गौरव शर्मा ने विवादित भूमि पर पहुंचकर जांच की और रिपोर्ट एसपी को सौंप दी। जांच रिपोर्ट के आधार पर एसपी ने बिंदकी कोतवाल राजेंद्र सिंह, कस्बा इंचार्ज चंदन सिंह तथा सिपाही तपेंद्र बघेल, अरविंद सिंह और अखंड सिंह को लाइन हाजिर कर दिया।
रुपये लेने वाले वनकर्मी पर भी गिर सकती है गाज
पेड़ कटान प्रकरण में गजराज ने बिंदकी कोतवाल राजेंद्र सिंह पर दूसरे पक्ष से 50 हजार रुपये और वन विभाग के एक कर्मी पर 15 हजार रुपये लेने का आरोप लगाया था। वन विभाग के कर्मी की भूमिका की जांच जारी है। जांच में आरोप सही पाए जाने पर उसके खिलाफ भी विभागीय कार्रवाई की जा सकती है।
मिट्टी खनन में वसूली के आरोप पर दो सिपाही निलंबित
फतेहपुर। मलवां थाने में तैनात दो सिपाहियों और मिट्टी खनन कराने वाले के बीच रुपये के लेनदेन से जुड़ा ऑडियो रविवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वायरल वीडियो को संज्ञान में लेते हुए एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने दोनों सिपाहियों को निलंबित कर दिया है। बताया जा रहा है कि वायरल ऑडियो के पीछे खनन कराने वालों के बीच आपसी विवाद की भी चर्चा है।
एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने वायरल ऑडियो के आधार पर मलवां थाने में तैनात सिपाही अभिषेक मिश्रा और देवेंद्र के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें निलंबित कर दिया। वायरल ऑडियो में एक खनन कारोबारी और सिपाही के बीच बातचीत सुनाई दे रही है। बातचीत में सिपाही अभिषेक मिश्रा द्वारा 3500 रुपये सिपाही देवेंद्र को देने की बात कही जा रही है।
सूत्रों के अनुसार यह ऑडियो दूसरे खनन कारोबारी की ओर से वायरल किया गया है। प्रभारी निरीक्षक राजीव मिश्रा ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।