{"_id":"68c9b4f17c2ab37ed60f1be7","slug":"five-months-later-fir-lodged-for-attempted-rape-of-a-widow-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-140865-2025-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: पांच माह बाद विधवा से दुष्कर्म के प्रयास की एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: पांच माह बाद विधवा से दुष्कर्म के प्रयास की एफआईआर
विज्ञापन
हुसैनगंज। अनुसूचित जाति की विधवा से दुष्कर्म की कोशिश के मामले में कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने पांच माह बाद पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 40 वर्षीय महिला ने एफआईआर में बताया कि 14 फरवरी की भोर करीब 5:30 बजे गांव का राजू यादव जबरन घर में घुस आया। उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया था। शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देकर भाग निकला। पुलिस से शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई न होने पर 17 फरवरी को महिला ने मुख्यमंत्री, एसपी व राज्य महिला आयोग को शिकायती पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की।
इसके बाद भी कोई सुनवाई न होने पर कोर्ट की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने सोमवार को आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की। प्रभारी निरीक्षक अरुण चतुर्वेदी ने बताया कि मामले की विवेचना की जा रही है।