{"_id":"64346c8d6e0485a2f80c89cb","slug":"five-lakh-stolen-from-advocates-house-fatehpur-news-c-12-1-173975-2023-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: अधिवक्ता के घर से पांच लाख की चोरी ..","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: अधिवक्ता के घर से पांच लाख की चोरी ..
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। अधिवक्ता के घर का ताला तोड़कर चोरों ने पांच लाख का माल पार कर दिया। परिवार के लोग सोमवार को लखनऊ से लौटकर आए, तब चोरी का पता लगा। सीसीटीवी कैमरे से पता चला कि चोरी 31 मार्च की रात हुई है।
सदर कोतवाली क्षेत्र के कलक्टरगंज अभिलाषा गार्डेन के पास रहने वाले मनोज कुमार अधिवक्ता हैं। बेटी की पढ़ाई के सिलसिले में परिवार समेत लखनऊ में रहते हैं। उन्होंने बताया कि वह सोमवार को घर आए। घर में सारा सामान बिखरा था। चोर चहारदीवारी फांदकर आए। घर से एलईडी, इन्वर्टर, बैटरी समेत घरेलू सामान, सोने-चांदी के जेवर चुरा ले गए हैं। कोतवाल अमित मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।