फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Five houses, two cattle burns in a fire

अग्निकांड में पांच घर, दो मवेशी जले

Sun, 04 Mar 2018 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फतेहपुर
अमर उजाला ब्यूरो/फतेहपुर Updated Sun, 04 Mar 2018 11:27 PM IST
विज्ञापन
Five houses, two cattle burns in a fire
आग बुझाने की कोशिश में ग्रामीण व फायरकर्मी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
आग से रविवार शाम पांच घर जलकर बेकार हो गए। दो जर्सी गाय भी आग की भेंट चढ़ गईं। फायर ब्रिगेड के देर से पहुंचने पर ग्रामीणों में नाराजगी दिखी। करीब दो से ढाई लाख रुपये के नुकसान की बात कही जा रही है।
विज्ञापन


कल्यानपुर थाना क्षेत्र के करनपुर गांव में शाम करीब साढ़े चार बजे राम गोपाल के घर आग की चिंगारी भड़की। उनके घर को आग की लपटों में देखकर ग्रामीण मदद को दौड़ पड़े। परिवार के लोग खेत से दौड़कर पहुंचे। तब तक आग ने पड़ोसियों के घर भी चपेट में ले लिए। बत्ती गुल होने के कारण पानी का इंतजाम नहीं हो सका। एक हैंडपंप से बाल्टियों में पानी भर-भर कर आग बुझाने की देर तक कोशिश हुई।
विज्ञापन


घटना में रामगोपाल की दो जर्सी गाय जिंदा जलकर मर गईं। पूरा घर और गृहस्थी जल गई। पड़ोसी मुंशीलाल और बहादुर निषाद के घर जल गए। वहीं, शिवदर्शन और सीताराम के छप्पर व गृहस्थी जलकर बर्बाद हो गई। परिवार खुले आसमान के नीचे आ गए। उनके कपड़े, अनाज, बिस्तर, चारपाई, भूसा, बक्से, नकदी, जेवरात सबकुछ बर्बाद हो गया। सूचना पर लेखपाल रामदत्त शुक्ला मौके पर पहुंचे। लेखपाल ने बताया कि घटना में करीब दो से ढाई लाख रुपये नुकसान हुआ होगा। दो लोगों की गृहस्थी ज्यादा बर्बाद हुई है। छानबीन के बाद ही असली नुकसान का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed