फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Five firms of Haryana owe embezzled amount of Rs 96 lakh

Fatehpur News: हरियाणा की पांच फर्मों पर बकाया है गबन की 96 लाख धनराशि

Fri, 13 Dec 2024 12:34 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 13 Dec 2024 12:34 AM IST
विज्ञापन
Five firms of Haryana owe embezzled amount of Rs 96 lakh
बिंदकी। मंडी के व्यापारी के साथ पुलिस टीम किसानों और व्यापारियों के धान की बिक्री के गबन के मामले में हरियाणा पहुंची। यहां पर आरोपियों का हरियाणा की पांच फर्मों में 96 लाख की धनराशि से अधिक का बकाया है। अब धनराशि फर्म के खाते में जमा करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

कुंवरपुर रोड में संचालित गरिमा ट्रेडर्स के संचालकों ने किसानों और व्यापारियों से करोड़ों का गबन किया है। मामले में पुलिस के साथ एसओजी और सर्विलांस की टीम फरार आरोपियों को पकड़ने और खुलासा करने में लगी है। दो दिन पूर्व पुलिस टीम के साथ व्यापारी हरियाणा गए थे। जांच के दौरान मालूम हुआ कि आरोपियों ने हरियाणा की पांच से अधिक फर्मों को धान बेचा है। हरियाणा के फर्म संचालकों के पास करीब 96 लाख 71 हजार बकाया मिला। इसके अलावा 40 टन धान अभी भी हरियाणा में एक फर्म के पास डंप है। इसकी कीमत आठ लाख से अधिक है। हरियाणा के व्यापारियों ने धान का पैसा फर्म के खाते में जमा करने का आश्वासन दिया है। इसके बाद पुलिस और व्यापारी हरियाणा से लौटे। इंस्पेक्टर सुनील कुमार सिंह ने बताया कि टीम भेजी गई थी। हरियाणा के व्यापारियों के पास कितना बकाया निकला है। इसके लिए व्यापारियों से बात की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed