{"_id":"6ac2a8e05dcf11c4cd0ba3b5","slug":"fireworks-worth-rs-3-lakh-recovered-from-a-densely-populated-area-fatehpur-news-c-217-1-sknp1021-163840-2026-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: घनी आबादी में डप तीन लाख की आतिशाबाजी बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: घनी आबादी में डप तीन लाख की आतिशाबाजी बरामद
विज्ञापन
फोटो-44-बहुआ में डंप पटाखा बरामद करती पुलिस। संवाद
बहुआ। दशहरा और दीपावली से पहले घनी आबादी के बीच आतिशाबाजी का भंडारण किए जाने पर पुलिस ने रविवार को दो कारोबारियों के गोदामों में छापा मारा। ललौली थाना क्षेत्र के बहुआ में हुई कार्रवाई के दौरान पुलिस ने दोनों स्थानों से करीब तीन रुपये कीमत की आतिशबाजी बरामद की। दोनों कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।
ललौली थाना क्षेत्र के बहुआ में आतिशाबाजी कारोबारी अंकित गुप्ता के गोदाम में प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार राव ने रविवार शाम करीब पांच बजे छापा मारा। यहां से करीब दो लाख रुपये कीमत के अनार, लहसुन, फुलझड़ी और राकेट बरामद किए गए। बरामद आतिशबाजी को पुलिस थाने ले गई।
इसके बाद पुलिस ने बहुआ के तपनी रोड स्थित आतिशाबाजी कारोबारी अभिलाष चौरासिया के गोदाम में भी छापा मारा। यहां से करीब एक लाख रुपये कीमत के लहसुन, अनार, फुलझड़ी, चकरी, राकेट और गोले बरामद किए गए।
विज्ञापन
पुलिस ने दोनों कारोबारियों के यहां से करीब तीन लाख कीमत की आतिशबाजी बरामद कर कार्रवाई की है। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार राव ने बताया कि दोनों कारोबारियों पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।