फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fire,police,sucide

युवक ने खुद की कनपटी पर मारी गोली, मौत

Wed, 25 May 2022 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 25 May 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
fire,police,sucide
घटना के बाद मौके पर जमा भीड़। संवाद - फोटो : FATEHPUR
किशनपुर। बुधवार दोपहर करीब पौने 11 बजे एक युवक ने नलकूप की कोठरी में खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली हैं। घटना की जानकारी युवक के परिजनों ने नलकूप पर पहुंचने के बाद हुई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर एक तमंचा, खोखा व मोबाइल बरामद किया है। घटनास्थल के निरीक्षण के बाद सीओ खागा ने बताया कि युवक ने किसी बात को लेकर खुदकुशी की है। इसकी जानकारी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

रग्घूपुर मजरे गढ़ा गांव निवासी उमेश चंद्र तिवारी का गांव से एक किलोमीटर दूर फजलपुर के पास निजी नलकूप है। यहां पर उमेश ने मवेशी पाल रखे हैं और वह नलकूप पर ही रहता है। उसके लड़के व बहू गांव में रहते हैं। बुधवार सुबह उमेश चंद्र तिवारी व उनकी पत्नी नलकूप पर थी, इस दौरान छोटा बेटा सतीश तिवारी (19) वहां पहुंचा।
विज्ञापन

उसने माता-पिता से कहा कि वह घर जाकर खाना खा लें। इस पर उमेश व उनकी पत्नी गांव आ गए और आंधी आने के कारण घर पर ही रुक गए। करीब पौने बारह बजे उमेश खाना खाकर नलकूप पहुंचे तो सतीश नलकूप के अंदर कोठरी में लेटा था। वह नजदीक पहुंचे तो देखा कि बिस्तर पर खून पड़ा था और सतीश के दाई कनपटी पर बायीं ओर गोली लगी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं एक तमंचा, मोबाइल पड़ा हुआ था। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। घटना की जानकारी पर फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जमा किए। सीओ खागा संजय सिंह भी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी की।
सीओ खागा संजय सिंह ने बताया कि निरीक्षण के बाद सभी साक्ष्यों के अनुसार यह मामला खुदकुशी का है। तमंचा-खोखा, मोबाइल सभी चीजें मौके पर मिली है। कोई मारपीट, लूट, संघर्ष के भी सबूत नहीं मिले हैं। परिजनों ने फिलहाल दुश्मनी की बात से इनकार किया है।
परिजनों ने जताई आशंका
उमेश चंद्र ने बेटे सतीश की हत्या की आशंका जताई है, हालांकि यह बात पूरे विश्वास से वह भी नहीं कह रहा है। बताया गया कि घटनास्थल पर पहुंचे सतीश के बड़े भाई दुर्गेश ने फोरेंसिक टीम के आने से पहले तमंचा व मोबाइल को हाथ लगा दिया था।
सालभर पहले जेल से आया है उमेश
उमेश चंद्र तिवारी ने बताया कि 2007 में उसे एक हत्या के मामले में गलत तरीके से फंसाया गया था। इस कारण व जेल में था और करीब साल भर पहले ही घर आया था। परिवार का किसी व्यक्ति को कोई झगड़ा भी नहीं है।

मोबाइल के स्टेटस पर थी गमगीन शायरी
पुलिस ने मौके से मिले सतीश के फोन की जांच की। उसके वाट्स ऐप स्टेटस पर कई गमगीन शायरी पोस्ट थी। इसमें सबसे पहले तुमसे अच्छा कौन है फिल्म का नाम, हर लम्हा तेरे साथ गुजारू जैसी लाइनें लिखी हुई थी। पुलिस, इसे आशनाई के बिंदु से जोड़कर देख रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed