{"_id":"613909808ebc3e88a07ed670","slug":"fire-on-kotedar-narrowly-left-fatehpur-news-knp651015330","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोटेदार पर दोनाली बंदूक से फायर, कुत्ते की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोटेदार पर दोनाली बंदूक से फायर, कुत्ते की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खागा। चाचा के दरवाजे खड़े मझटेनी कोटेदार पर पड़ोस के एक व्यक्ति ने दोनाली बंदूक से फायर कर दिया। कोटेदार के हट जाने से उनकी जान तो बच गई लेकिन गोली उनके पालतू कुत्ते को लग गई, जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच की। आरोपी के घर दबिश लेकिन वह हाथ नहीं लगा। पुलिस को अभी तहरीर नहीं दी गई है।
मझटेनी गांव निवासी बबलू सिंह तोमर कोटेदार हैं। कोटा आवंटन को लेकर गांव के ही एक व्यक्ति से उनकी रंजिश है। बुधवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे बबलू सिंह तोमर अपने पालतू कुत्ते के साथ पड़ोस में रहने वाले चाचा पुत्तन सिंह के दरवाजे पर खड़े थे। आरोप है कि तभी आरोपी विपक्षी युवक अपने भाई की दोनाली बंदूक लेकर आया और फायर कर दिया।
सतर्क बबलू सिंह गोली चलते ही अपनी जगह से हट गए तो गोली उनके पालतू कुत्ते को लग गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बबलू सिंह ने तुरंत इसकी खबर चौकी इंचार्ज महिचा मंदिर विवेक सिंह को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी के घर दबिश दी। लेकिन वह भाग चुका था। कुछ देर बाद कोतवाल संतोष शर्मा भी मौके पर पहुंचे और जांच की। इंस्पेक्टर संतोष शर्मा ने बताया कि आरोपी घर पर नहीं मिला है। तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज किया जाएगा। बबलू सिंह को कोटा आवंटन की शिकायत आरोपी लगातार कर रहा था। इसी कारण दोनों पक्षों में रंजिश चल रही थी।